मलाई परांठा बनाने की रेसिपी।
मलाई परांठा बनाने की रेसिपी।
Malai Paratha Recipe: दूध पर जमने वाली मलाई को ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आती है। स्वाद से भरपूर मलाई सेहत के लिए भी बहुत बेहतरीन होती हैं। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो आपको मलाई परांठा ट्राई करना चाहिए। अक्सर घरों में ब्रेकफास्ट के तौर पर ये पराठा बनाया जाता है, क्योंकि मलाई गुणों से भरपूर होती है और इससे बने पराठे का स्वाद अच्छा होता है। यही कारण है कि ये परांठा बच्चों के साथ बड़े भी काफी पसंद करते हैं। आइये देखतें हैं बहुत ही आसान रेसिपी।
मलाई पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
दूध की मलाई - 1 कप
आटा - 1 कटोरी
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
चीनी पाउडर - स्वादानुसार
देसी घी - जरूरत के मुताबिक
नमक - 1 चुटकी
मलाई पराठा बनाने की आसान रेसिपी
मलाई पराठा बनाने के लिए आपको एक बाउल में आटा लेना है और उसमें एक चुटकी नमक डालकर पानी से गूंथ लेना है। आटा तब तक गूथें, जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें मलाई डालें। अब मलाई में चीनी का पाउडर मिला लें, अब आटे की एक लोई लें और उसे गोल बेलें। जब लोई थोड़ी बड़ी हो जाए, तो उसमें मलाई-चीनी का मिश्रण रखकर चारों ओर से बंद कर दें। इसके बाद हल्के हाथों से मलाई परांठा बना लें।
अब एक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के बाद उस पर थोड़ा सा घी डालकर फैला लें। इसके बाद तवे पर पराठा डालकर सेकें, कुछ देर तक सेंकने के बाद पराठा पलटें और ऊपर से घी लगाएं। पराठा तब तक पलट-पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। आपका टेस्टी और हेल्दी परांठा तैयार है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/M28tHKI
https://ift.tt/6liro7O

No comments: