फिजिकल रिलेशन ही नहीं इन वजहों से भी STI का खतरा, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

एसटीआई होने की बहुत सी वजह होती हैं।

एसटीआई होने की बहुत सी वजह होती हैं।

Many Causes Of Spreading STI: आजकल के समय में ज्यादातर महिलाएं सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन को लेकर जागरूक हैं। ऐसे में हर कोई फिजिकल रिलेशन बनाते समय हर तरह के सेफ्टी प्रीकॉशन्स का ध्यान रखने लगा है। बात जब सेक्सुअली फैलने वाली बीमारियों की आती है, तो लोगों के दिमाग में महज एक ही वजह आती है। हमें लगता है कि फिजिकल रिलेशन बनाने से इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि आपको जानना चाहिए की इस तथ्य में पूरी सच्चाई नहीं है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि STI जैसी समस्याएं फिजिकल रिलेशन बनाने से नहीं फैलती हैं, लेकिन यहां समझने वाली बात ये है कि यह समस्या और भी कई कारणों से फैल सकती है। इस टॉपिक पर कई रिसर्च की गई हैं, जो बताती हैं कि इस तरह का इन्फेक्शन होने के कुछ और कारण भी हो सकते हैं।

आइए जानते हैं और किन कारणों से महिलाओं में फैल सकता है STI

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन को लेकर नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजिकल इन्फॉर्मेशन (NCBI) की एक रिसर्च बताती है कि STI के लिए सिर्फ सेक्स करना जरूरी नहीं है। ये समस्याएं ओरल ट्रांसमिशन, अल्कोहल के ज्यादा इस्तेमाल, प्रोस्टिट्यूशन, जेनेटिक समस्याएं, ड्रग्स लेना, रेजर या टूथब्रश का इस्तेमाल, बैक्टीरियल ट्रांसमिशन, स्किन टू स्किन इन्फेक्शन आदि कारणों की वजह से भी हो सकता है। हालांकि इस इंफेक्शन के होने की गुंजाइश अनप्रोटेक्टेड सेक्स के कारण बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ओरल चीजें आपकी सेहत पर किसी भी तरह का कोई बुरा असर नहीं डालेंगी।

किन कारणों से हो सकती हैं STI की समस्या

  • किसिंग और ओरल एक्ट भी बड़ी वजह

एनसीबीआई द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, अगर आपके जेनिटल ट्रैक में किसी तरह का बैक्टीरिया है, तो वो Oral Sexual Act से भी एक इंसान से दूसरे में ट्रांसफर हो सकता है। इसी तरह से अगर आपके मुंह के आस-पास कोई दाना या फिर घाव है, तो उसके जरिए भी बैक्टीरिया बहुत आसानी से ट्रांसफर हो सकता है। कई मामलों में इस तरह के दाने ओरल हर्पीज को दर्शाते हैं, लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं। ध्यान रहे अगर इस तरह का कोई दाना या घाव मुंह के आस-पास है, तो किसिंग और ओरल सेक्सुअल एक्ट से आपको परहेज करना चाहिए।

  • ब्लड ट्रांसमिशन भी बड़ा कारण

STI किसी कट या ब्लड ट्रांसमिशन के जरिए भी फैल सकता है। चोट, कट या फिर ब्लड ट्रांसमिशन के जरिए इस इन्फेक्शन का बैक्टीरिया सीधे इंसान के ब्लड स्ट्रीम तक पहुंच जाता है।

  • ड्रग्स और शराब का सेवन

ड्रग्स और शराब का सेवन वैसे तो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे ड्रग्स होते हैं, जो इंसान के ब्लड फ्लो में परमानेंट परिवर्तन कर देते हैं। रिसर्च के मुताबिक, अगर कोई महिला ज्यादा ड्रग्स या फिर शराब का सेवन करती है, तो उसे STI का खतरा बना रहता है। ऐसे मामलों में कई बार शरीर खुद ही अलग तरह का बैक्टीरिया अपने अंदर विकसित कर लेता है।    

  • टूथब्रश या रेजर भी बनते हैं वजह

आपने अक्सर सुना होगा कि इंसान को अपनी हाइजीन से जुड़ी चीजों को अलग रखना चाहिए। किसी भी पर्सनल आइटम को शेयर करने से इंफेक्शन का खतरा फैल सकता है। यही हेपिटाइटिस बी, सी और एचआईवी जैसे इन्फेक्शन के फैलने का भी कारण होता है।

  • स्किन इन्फेक्शन

जेनिटल वार्ट, HPV आदि से अगर फिजिकल संपर्क होता है, तो STI फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर किसी को शरीर में खुजली हो रही हो या फिर घाव हो गए हैं, तो उसे छूने से बचना चाहिए। क्योंकि इस तरह सिफलिस होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Nv1qJEY
https://ift.tt/vp9O8UZ
फिजिकल रिलेशन ही नहीं इन वजहों से भी STI का खतरा, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान फिजिकल रिलेशन ही नहीं इन वजहों से भी STI का खतरा, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान Reviewed by HealthTak on March 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.