Coronavirus: हर 10 में से 5 लोग नेगेटिविटी का शिकार, जानें कौन से राज्य में जनता सबसे ज्यादा नाखुश

भारत के इन राज्यों में लोग सबसे ज्यादा दुखी।

भारत के इन राज्यों में लोग सबसे ज्यादा दुखी।

Study Claims after Corona People Are More Depressed: साल 2020 से कोरोना महामारी ने दुनियाभर में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इस वायरस ने सभी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर ही बहुत बुरा असर डाला है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत के लोगों में कोरोना महामारी के बाद से आक्रोश, तनाव, चिंता और दुख जैसी नेगेटिव फीलिंग्स पहले से काफी ज्यादा बढ़ गयी है। कंसल्टिंग फर्म हैपीप्लस की एक रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ हैपीनस-2023' के मुताबिक, भारतीय लोगों में नेगेटिविटी और नाखुशी बढ़ गई है। इस स्टडी में शामिल 35 प्रतिशत लोगों ने यह माना कि वे इन सभी नेगेटिव फीलिंग्स का सामना कर रहे हैं। वहीं अगर पिछले साल हुई स्टडी की बात करें तो 2022 में 33 प्रतिशत लोगों में ऐसी नकारात्मक भावना देखी गयी थी। जिसका साफ मतलब ये है कि लोगों को इस तनाव से रहत मिलने की जगह और ज्यादा लोग अब नेगेटिव फीलिंग्स का शिकार हो गए हैं।

जानिए देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा नाखुश लोग

स्टडी के मुताबिक भारत के अंदर नेगेटिव सोच रखने के मामले में अरुणाचल प्रदेशटॉप पर है। राज्य में हुए अध्ययन में शामिल लगभग 60 प्रतिशत लोगों ने इस बात को माना है कि वो खुश नहीं हैं। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें तो नकारात्मकता के मामले में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश रहा है, जहां 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपनी जिंदगी में खुश नहीं हैं। जबकि तीसरे नंबर पर एक नहीं बल्कि दो राज्यों का नाम शुमार है, गुजरात और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में 51-51 प्रतिशत लोगों ने लाइफ में नाखुश रहने की बात मानी है।

इस स्टडी से पता चलता है कि लोगों की लाइफ में पॉजिटिव थिंकिंग का कितना आभाव हो गया है। अपनी लाइफ में खुश रहने वाले भारतीयों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है। चिंताजनक बात ये है कि एक साल पहले जहां पॉजिटिव एटीट्यूड रखने वाले लोगों का परसेंट 70 था, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर 67 परसेंट रह गया है। 'लाइफ असेस्मेंट स्कोर' में भी गिरावट देखी गई है, साल 2023 में यह आंकड़ा 10 में से 6.08 रहा है। जबकि पिछले साल यानी 2022 में यह आंकड़ा 6.84 दर्ज हुआ था।

अपनी लाइफ में खुश क्यों नहीं हैं लोग

इस पूरी रिपोर्ट को पढ़ने के बाद सबसे पहला सवाल दिमाग में आता है कि आखिर क्यों लोग खुश नहीं है। सर्वे कि मानें तो भारतीय लोगों में कोरोना महामारी के बाद खुश न रहने की कई वजह हैं, जिनमें सबसे अहम कारण फाइनेंशियल प्रॉब्लम, वर्कप्लेस पर बढ़ता प्रेशर, सोशल स्टेटस, अकेलापान, लोगों से कटकर रहना आदि है। देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश के 14000 लोगों पर किए गए शोध के मुताबिक, छात्रों में नकारात्मकता का स्टार सबसे ज्यादा बढ़ा है और वह कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित भी हुए हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में गुस्सा और दुख सबसे ज्यादा देखा गया है। इस अध्ययन में शामिल इन दोनों उम्र के 10 में से 5 लोगों ने खुद को नाखुश और दुखी बताया है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/701CJZD
https://ift.tt/vp9O8UZ
Coronavirus: हर 10 में से 5 लोग नेगेटिविटी का शिकार, जानें कौन से राज्य में जनता सबसे ज्यादा नाखुश Coronavirus: हर 10 में से 5 लोग नेगेटिविटी का शिकार, जानें कौन से राज्य में जनता सबसे ज्यादा नाखुश Reviewed by HealthTak on March 22, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.