Tips For Dandruff: बालों के डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा रिजल्ट
डैंड्रफ से पाएं इंस्टेंट छुटकारा।
डैंड्रफ से पाएं इंस्टेंट छुटकारा।
Know How To Get Rid Of Dandruff: सिर में डैंड्रफ की समस्या पुरुषों और महिलाओं, दोनों में ही देखने को मिलती है। यह एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी मौसम में आपको परेशान कर सकती है। बालों में रूसी की समस्या गलत खानपान और फंगल इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है। अगर आप भी रूसी की समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगी दवाइयों और हेयर प्रोडक्ट्स की जगह कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बालों की रूसी से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ बहुत ही बेहतरीन टिप्स बताएंगे। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद बताते हैं इन उपयोगी टिप्स के बारे में।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
मेथी से बनाएं हेयर मास्क
भारतीय किचन में मेथी के दाने तो होते ही हैं, इनका इस्तेमाल आप डैंड्रफ को दूर भगाने में कर सकते हैं। मेथी हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर और 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लेना है। इन दोनों चीजों को एक कटोरी में दही के साथ मिक्स कर के रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन अपने बालों में हेयर मास्क की तरह अप्लाई करें और 1 घंटे बाद अपनी पसंद के माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। ध्यान रहे कि हफ्ते में एक या 2 बार इसे लगाना ही है।
बाल धोने से पहले करें ये काम
बता दें कि नींबू डैंड्रफ की समस्या से लड़ने में बहुत कारगर साबित होता है। इस घरेलू उपाय के लिए आपको एक कटोरी नारियल तेल लेना है। आप चाहें तो अपने बालों की लेंथ के मुताबिक तेल की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। अब उसे 2 मिनट के लिए गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें 1 चम्मच नींबू रस मिलाएं, इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह मसाज करें और रातभर लगे रहने दें। अगली सुबह हेयर वॉश कर लें। आप चाहें तो बालों को धोने के 2 घंटे पहले भी इसे लगा सकते हैं।
एलोवेरा जेल भी बहुत कारगर साबित होगा
बालों में डैंड्रफ के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको 1 कप एलोवेरा जेल लेना और उसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और रातभर लगे रहने दें। अगले दिन बालों को अच्छी तरह साफ करें, ध्यान रहे हफ्ते में एक बार आपको इस पेस्ट को जरूर लगाना है।
नीम के पत्ते भी बहुत अच्छा विकल्प
बालों की रूसी से छुटकारा पाने के लिए आपको नीम के ढेर सारे पत्तों को पानी में उबालना है। इसके बाद इस पानी से आप अपने बालों को वॉश कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीम का हेयर मास्क भी बना सकते हैं। यह हेयर मास्क बनाने के लिए आपको दो चम्मच हेयर मास्क लेना है और उसमें एक कटोरी दही मिलाना है। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर भी लगाएं।। इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/BM4NscW
https://ift.tt/vp9O8UZ

No comments: