Relationship Tips: सॉरी बोलते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पार्टनर का गुस्सा हो जाएगा छूमंतर

पार्टनर को इस तरह सॉरी बोलना चाहिए।

पार्टनर को इस तरह सॉरी बोलना चाहिए।

How To Say Sorry In Relationship: रिलेशनशिप में लड़ाइयां बहुत ही आम सी बात होती है, यह छोटी-छोटी लड़ाइयां आपको पार्टनर के करीब ला देती हैं। लेकिन, कभी-कभी ये लड़ाइयां Breakup का कारण भी बन जाती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लड़ाई के बाद आपको अपने पार्टनर को अच्छे से मनाना आता हो। कई बार रिलेशनशिप में लड़के इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वह अपनी पार्टनर से माफी किस तरह मांगे। अगर आप अपने पार्टनर से सही तरीके से सॉरी कहना जानते हैं, तो इससे आपका रिलेशनशिप हेल्दी हो जाएगा। बता दें कि पार्टनर को सॉरी बोलने से पहले आपको उसे सच में फील करना चाहिए। इसके बाद आप जिस तरह प्यार का इजहार पूरी फीलिंग्स के साथ करते हैं, वैसे ही सॉरी भी बोल सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पार्टनर को सॉरी बोलने के तरीके:-

1. अपनी गलती को दिल से स्वीकारें: पार्टनर को सॉरी बोलने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उन्हें यह बताएं कि आपको अपनी गलती पर पछतावा है। साथ ही, आप अपने बर्ताव को लेकर कितना दुखी हैं। ऐसे में पार्टनर को सॉरी बोलते समय गिल्ट को अच्छे से एक्सप्रेस करें और अपनी गलती को कुबूल करें।

बुरे बर्ताव की जिम्मेदारी लें: अगर आपने गुस्से में अपनी पार्टनर को कुछ ऐसा बोल दिया है, जो आपको नहीं बोलना चाहिए था, तो आप अपने पार्टनर से सॉरी कहते समय अपनी गलती को बिना बहाने दिए स्वीकार करें। जब आप अपनी पार्टनर को मनाएंगे, तो आपको बिना किसी झिझक के पार्टनर के सामने अपने बुरे बर्ताव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

3. पश्चाताप करना बहुत जरुरी है: पार्टनर से किए बुरे बर्ताव के लिए आपको पश्चाताप करना चाहिए। अगर आपने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे आपकी पार्टनर हर्ट हुईं है, तो माफी मांगते हुए उन्हें बताएं कि आपको इसका दुख है। आप उनसे वादा करें कि आगे से इस तरह की गलती आप बिल्कुल नहीं दोहराएंगे।

4. ये वादा करना बहुत अहम है: अगर आप दोनों की लड़ाई बहुत बढ़ जाए, तो पार्टनर से माफी मांगते समय उन्हें यकीन दिलाएं की ऐसी गलती फिर नहीं होगी। उन्हें यह भी बताएं कि आपसे जो गलती हुई, वो अनजाने में हो गई थी। साथ ही, पार्टनर को फिर से खुश करने के लिए आप उनकी फेवरेट चीजें ला सकते हैं। काम में उनका हाथ बंटा सकते हैं, उनके साथ प्यार भरी बातें कर सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/YXBkQb4
https://ift.tt/sjbrX96
Relationship Tips: सॉरी बोलते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पार्टनर का गुस्सा हो जाएगा छूमंतर Relationship Tips: सॉरी बोलते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पार्टनर का गुस्सा हो जाएगा छूमंतर Reviewed by HealthTak on March 12, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.