घर पर थ्रेडिंग करते समय इन बातों का ख्याल रखें।
घर पर थ्रेडिंग करते समय इन बातों का ख्याल रखें।
Tips For Eyebrow Threading At Home: महिलाओं के चेहरे पर एक भी एक्स्ट्रा बाल दिखने लगता है, तो वह उनके लुक को खराब कर सकता है। यही कारण है कि महिलाएं अपने अप्पर लिप्स से लेकर आइब्रो तक हर जगह थ्रेडिंग करवाती हैं। थ्रेडिंग के बारे में नहीं जानते हैं, तो ये एक अलग तरह के धागे से एक्स्ट्रा बालों को निकालने की प्रोसेस होती है। आइब्रो की थ्रेडिंग करवाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर का रुख करती हैं। लेकिन, कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं, जब उन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता है। वहीं, आइब्रो ग्रोथ के कारण चेहरा अजीब सा दिखने लगता है।
ऐसे में अगर आप चाहें, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर घर पर खुद से आइब्रो को बेस्ट शेप दे सकती हैं। घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करना बहुत ही आसान काम होता है, इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करने होते हैं। इसके बाद आप पार्लर जाए बिना भी आइब्रो को परफेक्ट शेप दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं घर पर आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
एक्सपीरियंस होना चाहिए
घर पर थ्रेडिंग करने के लिए आपको प्रॉपर एक्सपीरियंस होना चाहिए। बिना अनुभव के आप इस काम को नहीं कर सकती हैं। साथ ही, अनुभव नहीं होने पर थ्रेडिंग के दौरान आपके हाथ भी कांप सकते हैं। इस वजह से आपकी आइब्रो का शेप भी खराब हो सकती है, इसलिए थ्रेडिंग करने का अनुभव होने के बाद ही आइब्रो को शेप देने की कोशिश करें।
थ्रेड की वैरायटी पर ध्यान दें
घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करने के लिए मार्केट में कई तरह के थ्रेड मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोग जानकारी के अभाव में थ्रेडिंग के लिए मोटा धागा खरीद लेते हैं, जिससे आपको आइब्रो बनाने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए पतला धागा खरीदना सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
बालों की ग्रोथ किस दिशा में है
घर पर आइब्रो थ्रेडिंग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों की ग्रोथ चेक करनी चाहिए। इसके बाद उसी दिशा में बालों की ग्रोथ हो, उसी दिशा में थ्रेडिंग करें। इससे आइब्रो के बाल आसानी से निकल जाएंगे और आपको शेप देने में ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सावधानी बरतना ना भूलें
बता दें कि आइब्रो को शेप देने के लिए मार्केट में थ्रेडिंग के अलावा वैक्सिंग और ट्वीजिंग जैसे और भी कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन थ्रेडिंग के जरिए आइब्रो के बाल निकालना बहुत ही पुराना फॉर्मूला है। बेशक घर पर आइब्रो की थ्रेडिंग करना काफी आसान होता है, लेकिन कुछ लोग अक्सर ओवर कॉन्फिडेंस में आइब्रो की शेप खराब कर लेते हैं। इसलिए आइब्रो की थ्रेडिंग करते समय खास सावधानी बरतें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/aSoTrZ2
https://ift.tt/sjbrX96

No comments: