Oral Health: मुंह की सफाई के लिए फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, जानें ओरल हाइजीन स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी

बेहतर ओरल हाइजीन के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स।

बेहतर ओरल हाइजीन के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स।

Tips To Maintain Your Oral Health: बच्चों से बुजुर्गों तक दांतों और मसूड़ों की सफाई हर इंसान के लिए बहुत जरूरी होती है। छोटे बच्चों को रोजाना दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। माउथ वाशिंग का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा फ्लॉसिंग भी होता है। अगर आप अपने दांतों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको डेंटल टेस्ट और सफाई के लिए नियमित रूप से अपने डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। आजकल के समय में लोग अपनी ओरल हेल्थ को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं, यह जानते हुए भी कि मुंह की सफाई हमारी समग्र स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिनभर में हम बहुत सी ऐसी खाने की चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे दांतों के बीच अटक जाती हैं। इसके कारण हमें सांसों की बदबू, दांतों में सड़न या कैविटी आदि और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंह की सफाई करने के लिए बेहतरीन टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी ओरल हेल्थ को सुधार सकते हैं।

मुंह की सफाई क्यों है जरूरी

बता दें कि मुंह का स्वास्थ्य भी पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ होता है। उदाहरण के लिए अगर आपके मुंह में कोई इन्फेक्शन मौजूद है, तो आपका ब्लड सर्क्युलेशन बैक्टीरिया को आपके शरीर के दूसरे अंगों में भी ले जा सकता है। इस कारण आपको हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखना लंबे समय तक चलने वाले स्वास्थ्य का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुंह से बदबू आने के कारण

जब हम अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इस तरह की समस्याएं होना बहुत आम बात होती है। आइये जानते हैं मुंह से बदबू आने के क्या कारण हैं।

  • मसूड़ों से खून आना
  • दांतों में सड़न
  • कमजोर दांत
  • मुंह के छाले
  • जबड़े की सूजन
  • बैक्टीरिया या वायरस के कारण मुंह का इंफेक्टशन

ओरल हाइजीन के लिए बेहतरीन टिप्स

मुंह की सफाई के लिए आपको दांतों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए। ब्रशिंग के लिए आपको फ्लोराइड टूथपेस्ट और मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। जब आप ब्रश करते हैं, तो अपने टूथब्रश को अपने मसूड़ों की ओर 45 डिग्री के कोण पर रखें। यह गम लाइन से प्लाक और बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करेगा।

- रोजाना फ्लॉस करें

आप महज ब्रश की सहायता से अपने दांतों के बीच तक नहीं पहुंच सकते। इन जगहों को साफ करने के लिए आपको डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको फ्लॉस का इस्तेमाल करना नहीं आ रहा हो, तो आप दांतों के बीच सफाई करने के लिए इंटरप्रॉक्सिमल ब्रश और डेंटल पिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- जीभ की सफाई करें

आपकी जीभ में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। जब भी आप अपने दांतों को ब्रश करें तो अपनी जीभ की सफाई करना न भूलें। इसके लिए आप अपने टूथब्रश या फिर टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश का इस्तेमाल

एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश हानिकारक बैक्टीरिया को दूर रखने में कारगर साबित होते हैं। यह आपके मुंह में प्लाक को बनने और बढ़ने से रोकता है।

- टाइम टू टाइम डेंटिस्ट के पास जाएं

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए आपको नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जरूर जाना चाहिए। कई लोग हर छह महीने में एक बार डेंटिस्ट से जरूर मिलते हैं। लेकिन, अगर आप कैविटी, मसूड़े की बीमारी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हैं, तो आपको डेंटिस्ट से जल्द मिलना चाहिए।

- धूम्रपान और तंबाकू खाने से बचें

मुंह की सफाई और बेहतर हेल्थ के लिए आपको धूम्रपान से बचना चाहिए। धूम्रपान और तंबाकू मसूड़ों की बीमारी और मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण है। नशे की इन चीजों से इंसान को बचना चाहिए, यह आपके मुंह के साथ समग्र स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/LwSofMK
https://ift.tt/s8RuQjM
Oral Health: मुंह की सफाई के लिए फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, जानें ओरल हाइजीन स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी Oral Health: मुंह की सफाई के लिए फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, जानें ओरल हाइजीन स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी Reviewed by HealthTak on March 18, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.