Heart Attack: 30 साल से पहले शरीर में दिखें ये समस्याएं तो सावधान! ह्रदय संबंधी बीमारियों का रेड अलर्ट

हार्ट अटैक से पहले लक्षण नजर आते हैं।

हार्ट अटैक से पहले लक्षण नजर आते हैं।

Heart Attack Symptoms Before 30 Years: इंसान के शरीर में वैसे तो हर अंग बहुत महत्वपुर्ण है, लेकिन हार्ट थोड़ा ज्यादा जरूरी और संवेदनशील अंग होता है। अगर कुछ सेकंड के लिए दिल धड़कना बंद कर दे, तो व्यक्ति की मौत होने या फिर कोमा में जाने की नौबत आ जाती है। यही कारण है कि हम सभी को अपने हार्ट की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आमतौर पर हार्ट अटैक के मामले 45 की उम्र के बाद देखने को मिलते हैं, लेकिन आजकल इस गंभीर बीमारी की कोई उम्र नहीं रह गई है। हालही में ऐसे बहुत से मामले सामने आए, जहां कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। हालांकि अगर इस जानलेवा बीमारी के संकेतों को सही वक्त पर पहचान लिया जाए, तो इंसान की जान बचाई सकती है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि हार्ट अटैक के संकेत आपको 30 की उम्र के बाद से ही मिलने शुरू हो जाते हैं। इसलिए शरीर में दिखने वाले छोटे-मोटे लक्षणों को नजरअंदाज करने की जगह आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो दिल की बीमारी के प्रति आपको रेड अलर्ट देकर सावधान कर देते हैं।

30 साल की उम्र से पहले शरीर में दिखें ये लक्षण तो आप हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं:-

- सीने में दर्द होना

अगर इंसान को हार्ट से संबंधी कोई भी समस्या होती है, तो सीने में दर्द होना मुख्य संकेत होता है। ये संकेत अक्सर बहुत आखिरी के स्टेज में दिखाई देते हैं। आजकल 25-30 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं। हर साल 30 साल से कम उम्र के हजारों लोगों की मौत कार्डियोवस्कुलर यानी दिल संबंधी बीमारियों के कारण होती है। इसलिए सीने में दर्द को कोई और दर्द समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें कि सीने में दर्द के साथ अगर आपको पसीना भी आए, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी हार्ट हॉस्पिटल पहुंचना जरूरी है। ध्यान रखें कि कई बार सीने में जलन एसिडिटी के कारण भी होती है, लेकिन अगर यह दर्द जल्द वापस आ रहा है तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। सीने में दर्द और जलन में अंतर को समझने की कोशिश करें।

- सीढ़ियां चढ़ते समय हांफना

जवानी के दिनों में आपके शरीर में एनर्जी, स्टैमिना और जोश तीनों नैचुरली बहुत ज्यादा होते हैं। लेकिन, अगर आपको हल्का या भारी काम करने से थकावट और सांस फूलने की समस्या होती है, तो ये किसी खतरे का संकेत भी हो सकते हैं। आमतौर पर 30-40 की उम्र में सीढ़ियां तेजी से चढ़ना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन अगर आप सीढ़ियां चढ़ते हुए थक जाते हैं, सांस उखड़ने लगती है और आपको रुकना पड़ता है, तो ये हार्ट की समस्या के संकेत हो सकते हैं।

- सोते समय खर्राटे लेना

अब आप सोचेंगे खर्राटे लेना तो आम बात होती है, लेकिन नींद में खर्राटे भरने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर देखें तो ये समस्या युवाओं में देखने को नहीं मिलती है। अगर किसी व्यक्ति को 30-35 साल की उम्र में ही खर्राटों की समस्या हो गई है, तो ये सांस संबंधी किसी समस्या का संकेत है। इसके साथ ही खर्राटों का एक मतलब ये भी हो सकता है कि आपका हार्ट ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसलिए खर्राटों की समस्या और सांस की तकलीफ है तो आपको हार्ट के डॉक्टर से मिलकर सलाह जरूर लेनी चाहिए।

- जबड़ों में दर्द होना

जबड़ों में दर्द सुनने में बहुत नॉर्मल लगता है, लेकिन इस लक्षण को इग्नोर करना आपकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है। अक्सर लोग जबड़ों के दर्द को दांतों का दर्द समझ लेते हैं और इसकी दवा लेकर दर्द कम होने का इंतजार करते हैं। अगर यह 1-2 बार होता है तो ठीक है, लेकिन बार-बार ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है ये दर्द दांत से संबंधित ना होकर हार्ट की परेशानी से जुड़ा हुआ हो। इसलिए जबड़ों में दर्द हो तो दांत के डॉक्टर से तो मिलना ही चाहिए, साथ ही साथ हार्ट के डॉक्टर से मिलकर भी कुछ जरूरी जांच करवानी चाहिए।

- शरीर के एक हिस्से में झनझनाहट महसूस होना

हार्ट की समस्या का एक बहुत ही बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ जाता है, तो इसके पूर्व संकेत के रूप में शरीर में झनझनाहट शुरू हो जाती है। अगर आपको कुछ दिनों तक लगातार ऐसा महसूस हो रहा हो या शरीर के एक तरफ का हिस्सा ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो ये हार्ट से जुड़ी समस्या का पूर्व संकेत भी हो सकता है।

Note: वैसे तो 30-40 की उम्र में बिना दवाएं लिए ही लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप हार्ट की समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। जरुरत होती है तो बस इन लक्षणों के प्रति जागरूकता दिखने की और इन्हें लगतार नजरअंदाज न करने की। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/a6hQtSx
https://ift.tt/s8RuQjM
Heart Attack: 30 साल से पहले शरीर में दिखें ये समस्याएं तो सावधान! ह्रदय संबंधी बीमारियों का रेड अलर्ट Heart Attack: 30 साल से पहले शरीर में दिखें ये समस्याएं तो सावधान! ह्रदय संबंधी बीमारियों का रेड अलर्ट Reviewed by HealthTak on March 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.