नवरात्रि के समय इन बातों का ध्यान रखें।
नवरात्रि के समय इन बातों का ध्यान रखें।
Chaitra Navratri 2023: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग पूरे 9 दिनों के व्रत रखते हैं या फिर 2 के जोड़े में उपवास रखते हैं। नवरात्रि में व्रत रखना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि इस दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी हेल्थ को बिगाड़ सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप व्रत रखते हुए अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख सकते हैं।
जानिए व्रत रखने का सही तरीका
नवरात्रि का व्रत रखते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस तरह आपकी सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, व्रत के दौरान कमजोरी जैसी समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप सही तरीके से फास्टिंग करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है और इंटेस्टाइन को आराम मिलता है। बता दें कि उपवास रखने से वजन भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। ये बात भी सच है कि अगर आप ज्यादा देर तक भूखे रहते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा भूखे रहने के कारण एसिडिटी, वीकनेस और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अगर आप ज्यादा टाइम भूखे रहते हैं, तो माइग्रेन की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है।
व्रत रखते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
1. उपवास के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीते रहें। स्वयं को हाइड्रेटेड रखने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं।
2. उपवास के दौरान आपको बहुत सारे फ्रूट्स खाने चाहिए। समय-समय पर ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करते रहें। ऐसा करने से आपकी बॉडी में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और आप वीकनेस महसूस नहीं करेंगे।
3. नवरात्रि व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। आप पनीर, दही और बादाम जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। वजह यह है कि प्रोटीन को डाइजेस्ट होने में बहुत समय लगता है। इस वजह से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा और आप एक्टिव रहेंगे।
4. सबसे अहम बात ये है कि आपको व्रत के दौरान फ्राइड चीजें खाने से बचना चाहिए। इनकी जगह पर आप बिना तली-भुनी चीजों को खा सकते हैं। बता दें कि ऑयली चीजें खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।
5. नवरात्रि का व्रत करते समय सबसे खास बात ये है कि आप ज्यादा देर खाली पेट ना रहें। इस कारण एसिडिटी, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ खाते रहें।
जानिए किन लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए
एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, टीवी, कैंसर या अन्य किसी बीमारी से परेशान लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस स्थिति में भी व्रत रखते हैं, तो आपकी सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को भी 9 दिन का उपवास नहीं रखने की सलाह दी जाती है। अगर वो व्रत रखना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/wATaWpE
https://ift.tt/P6Rtpvg

No comments: