Manage Diabetes In Summer: अगर गर्मियों में बढ़ जाता है डायबिटीज का लेवल, तो इन तरीकों से करें कंट्रोल

गर्मियों के मौसम में डायबिटीज को इन तरीकों से करें कंट्रोल।

गर्मियों के मौसम में डायबिटीज को इन तरीकों से करें कंट्रोल।

How To Manage Diabetes In Summer: डायबिटीज लोगों में पाए जाने वाली एक आम समस्या है। इस परेशानी से ग्रसित लोगों को अक्सर भूख या प्यास लग सकती है, इसलिए उन्हें सही डायट का चयन करना चाहिए। इसके दो प्रमुख प्रकार हैं- टाइप 1 और टाइप 2। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए हर एक मौसम नई तरह की चुनौतियां लेकर आता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के शरीर से पानी ज्यादा मात्रा में निकल सकता है क्योंकि हाई शुगर लेवल होने पर ज्यादा यूरिन आता है। इसकी वजह से डायबिटीज के पेशेंट डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों में डायबिटीज मैनेज करना बहुत जरूरी है। पढ़िये डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

सुबह और शाम को बेहद एक्टिव रहें

गर्मियों में डायबिटीज मैनेज करने के लिए पेशेंट को एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका यह है कि डायबिटीज से पीड़ित लोग सुबह या शाम को 30 मिनट सैर करने की कोशिश करें।

भरपूर फाइबर वाली चीजें खाएं

डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में हाई फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। ये चीजें पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं और ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकते हैं। अगर फाइबर युक्त चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ऐसी चीजों को खाने से वजन घटाने में भी हेल्प होती है। फाइबर वाली चीजों में साबूत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज की ब्रेड और अनाज, फल, बीज, मेवे, सब्जियां जैसे तोरी, गाजर, टमाटर आदि शामिल हैं।

मीठा जूस पीने से बचें

गर्मियों में ताजगी से भरा महसूस करने के लिए लोग फ्रेश जूस, स्मूदी पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जानकारों की मानें तो डायबिटीज के पेशेंट्स को शुगरी ड्रिंक्स और मीठे जूस पीने से बचना चाहिए। लिक्विड स्वीटनर शरीर में जाकर ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। यहां तक कि फलों का जूस भी अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि जूस फाइबर में संपन्न नहीं हैं और नैचुरल शुगर सामग्री में हाई होने से ग्लूकोज का लेवल बहुत जल्दी बढ़ सकता है।

हाइड्रेटेड रहें

शरीर से एक्स्ट्रा शुगर को बाहर निकालने में मदद करने के लिए किडनी को ज्यादा यूरिन बनाने की जरूरत होती है। पीने का पानी आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज की समस्या होने पर गर्मी के मौसम में भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें और हाइड्रेटिंग खाने वाली चीजों को खाएं।

डायबिटीज के लेवल को चेक करते रहें

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने के लिए रोजाना ब्लड शुगर लेवल को चैक करना बहुत जरूरी है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3H4Ym8V
https://ift.tt/P6Rtpvg
Manage Diabetes In Summer: अगर गर्मियों में बढ़ जाता है डायबिटीज का लेवल, तो इन तरीकों से करें कंट्रोल Manage Diabetes In Summer: अगर गर्मियों में बढ़ जाता है डायबिटीज का लेवल, तो इन तरीकों से करें कंट्रोल Reviewed by HealthTak on March 24, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.