Holi 2023: मावा ही नहीं खाने की इन चीजों में भी होती है मिलावट, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली के आसपास खाने की इन चीजों में मिलावट होती है।

होली के आसपास खाने की इन चीजों में मिलावट होती है।

Adulteration In Food Before Holi Festival: रंगों के अलावा होली के त्योहार को टेस्टी गुजिया और अन्य मिठाइयों के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो भारत में सेलेब्रेशन किसी भी त्योहार का हो, मिठाइयां उसमें बहुत ही अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में फेस्टिवल के आसपास आप शुद्ध और हेल्दी डायट के लिए चाहे कितने ही डाइट चार्ट क्यों न फॉलो कर लें, कितनी ही फिटनेस क्लासेज क्यों ना जॉइन कर लें। कहीं ना कहीं कसर रह ही जाती है, क्योंकि अक्सर त्योहारों के समय में लोग खाने की चीजों में मिलावट करते हैं।

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि फेस्टिवल के समय में खाने की किन चीजों में मिलावट होती है। ऐसे में हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए इस बात की जागरूकता होना बहुत जरूरी है कि किन फूड्स में किस तरह की मिलावट की जाती है। ताकि आप शुद्ध और मिलावटी चीजों के बीच का अंतर समझ पाएं। यहां आपको उन फूड्स के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें उनसे मिलती-जुलती दूसरी चीजों की मिलावट होती है।

खाने की इन चीजों में मिलावट होती है:-

- दूध में मिलावट होती है

त्योहारों में दूध की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में दूध की मात्रा बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इसमें सिर्फ पानी की ही मिलावट नहीं की जाती। बल्कि पानी मिलाने के बाद इसे गाढ़ा दिखाने के लिए चॉक पाउडर, सोप पाउडर, यूरिया और स्टार्च पाउडर जैसी सेहत के लिए खतरनाक चीजें मिलाई जाती हैं। ऐसा मिलावटी दूध पीने से आपको फूड पॉइजनिंग, हार्ट प्रॉब्लम्स, कैंसर और डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

- दही में मिलावट होती है

फेस्टिव सीजन में दूध, मावे और घी की तरह दही की खपत भी बढ़ जाती है।क्योंकि दही-भल्ले, दही-पपड़ी, टिक्की, रायता जैसी सभी डिशेज में दही का काफी इस्तेमाल होता है। ऐसे में दूध की तरह दही में पानी मिलाने के बाद इसे गाढ़ा दिखाने के लिए स्टार्च पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। पहले तो जिस दूध से दही बनती है, उसी में मिलावट कर दी जाती है। ताकि दही जमने के बाद गाढ़ी ही नजर आए।

- हल्दी में मिलावट होती है

खाने की टेस्टी-टेस्टी डिशेज बनाने में हल्दी की अहम भूमिका होती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि हल्दी जैसे आम मसाले में भी डाई कलर का इस्तेमाल किया जाता है। डाई कलर वह होता है, जिसे कपड़े रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि सस्ता और बहुत घटिया क्वालिटी का पीला रंग मिलाकर बेचा जाता है, जिससे कैंसर और पेट संबंधी क्रॉनिक समस्याएं हो सकती हैं।

- मिर्च पाउडर में मिलावट होती है

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस हल्दी के अलावा मिर्च पाउडर में भी मिलावट की जाती है। आप अपने भोजन में स्वाद का तड़का लगाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। मिर्च पाउडर के अंदर ईंट का चूरा मिलाया जाता है। इस तरह की मिलावट वाली मिर्च खाने से आपको कैंसर और पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

- देसी घी में मिलावट होती है

मार्केट में 5 सौ रुपये से लेकर 2 हजार रुपये किलो तक का देसी घी मिल जाता है। लेकिन सिर्फ इनके दाम के आधार पर आप इनकी शुद्धता का पता नहीं लगा सकते हैं। क्योंकि घी में वेजिटेबल ऑइल और एनिमल फैट की मिलावट से होती है। देसी घी में बड़े स्तर पर इन चीजों की मिलावट होती है। इस तरह का मिलावटी घी खाने से एनिमिया और हार्ट अटैक जैसी भयानक बीमारी हो सकती है।

- काली मिर्च में भी मिलावट होती है

लाल मिर्च ही नहीं अब तो काली मिर्च में भी मिलावट होने लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि लाल मिर्च में ईंटों का चूरा मिलाया जा सकता है। लेकिन काली मिर्च में पपीते के बीज की मिलावट की जाती है। जी हां, काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाकर धड़ल्ले से इसे बेचा जाता है। बता दें कि पपीते के बीजों का सेवन करने से से लिवर और पेट खराब होने का खतरा रहता है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/R1LHksp
https://ift.tt/iRfdWUy
Holi 2023: मावा ही नहीं खाने की इन चीजों में भी होती है मिलावट, यहां देखें पूरी लिस्ट Holi 2023: मावा ही नहीं खाने की इन चीजों में भी होती है मिलावट, यहां देखें पूरी लिस्ट Reviewed by HealthTak on March 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.