Holi की छुट्टियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो दिल्ली के पास इन जगहों पर करें विजिट, खुश हो जाएगा दिल
दिल्ली के आसपास घूमने वाली जगहें।
दिल्ली के आसपास घूमने वाली जगहें।
Holi Special Travel Destinations: हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होली, बस आ ही गया है। यह त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां और छुट्टी भी लेकर आया है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस त्योहार को अपने घर पर रहकर ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग इन छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग करते हैं, अगर आप भी कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। तो आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ दिल्ली के पास की कुछ खूबसूरत जगहों पर जाकर होली का लुत्फ उठा सकते हैं। इन जगहों पर घूमकर आप होली भी बहुत अच्छे से मना पाएंगे साथ ही नेचर के करीब रहकर आपको अच्छा महसूस होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के आसपास घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको पहुंचने में 10 घंटे से भी कम का समय लगेगा, लेकिन वहां पहुंचकर होली मनाते हुए आपका दिल खुश हो जाएगा।
Pushkar, Rajasthan
राजस्थान का पुष्कर अपने कैमल फेस्टिवल के लिए देशभर में मशहूर है, लेकिन यहां की होली भी बहुत ही ज्यादा मजेदार होती है। दिल्ली से लॉन्ग वीकेंड की छुट्टी के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। जानकारी के लिए बता दें कि पुष्कर अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। जहां दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा देव को समर्पित मंदिर मौजूद है। होली की छुट्टियों में या तो आप पुष्कर में आसपास की जगहों पर घूम सकते हैं या फिर यहां की होली में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पुष्कर दिल्ली से लगभग 400 किमी दूर है।
Mathura, Uttar Pradesh
होली की बात हो रही हो और मथुरा का नाम ना आए ये तो हो ही नहीं सकता है। धार्मिक चीजों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए मथुरा बिल्कुल परफेक्ट है, इसके साथ ही अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आपको यहां बहुत ही प्यारी तस्वीरें क्लिक करने का मौका मिलेगा। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाने वाला मथुरा अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपरा के लिए बेहद लोकप्रिय है। बता दें कि मथुरा दिल्ली से लगभग 145 किमी दूर है।
Landour, Uttarakhand
मसूरी तो देशभर के लोग जाते हैं, लेकिन आप लंढौर को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। घने देवदार के पेड़ों की छांव के बीच बसा ये पहाड़ी शहर वसंत के मौसम में घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको दौड़भाग भरी जिंदगी से सुकून देगी। अगर आप उन लोगों में आते हैं, जिन्हें भीड़ में घूमना अच्छा नहीं लगता है, तो लंढौर से बेहतर आपके लिए कोई जगह हो ही नहीं सकती है। लंढौर दिल्ली से लगभग 275 किमी दूर है।
Nainital, Uttarakhand
दिल्ली के आसपास घूमने वाली जगहों की बात हो ही रही है तो हम नैनीताल को कैसे भूल सकते हैं। नैनीताल दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। मार्च के महीने में अगर आप यहां जा रहे हैं, तो आपको अच्छी-खासी ठंड देखने को मिलेगी। साथ ही आप यहां कुमाऊंनी भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां की होली की बात ही कुछ और है। नैनीताल दिल्ली से लगभग 318 किमी दूर है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/se3KfC6
https://ift.tt/95kBnGt

No comments: