Dipika Chikhlia: कोर्ट के झंझटों में उलझी दिखेगी राम और सीता की सुपरहिट जोड़ी, 35 सालों में भी नहीं बदली ये एक बात

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल साथ दिखेंगे।

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल साथ दिखेंगे।

Arun Govil And Dipika Chikhlia Back On Screen: रामानंद सागर का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरीज 'रामायण' हम सभी के दिलों पर आज भी राज करता है। आज भी लोग इस टीवी सीरियल के स्टार्स से जुड़े किस्से और कहानियों को जानने के लिए बहुत ही उत्साहित रहते हैं। 1987 में पहली बार टीवी पर दिखाई गई 'रामायण' को रामानंद सागर ने बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया था। यह शो इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में इस टीवी सीरीज का दोबारा से प्रसारण हुआ था, जिसके बाद इस सीरीज को दर्शकों का बंपर प्यार मिला। ऐसे में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को हम एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर साथ में देख पाएंगे। रामायण की सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी 35 साल बाद साथ में दिखने वाली है।

दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ टीवी पर वापसी को लेकर कहा

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया ने माता सीता और अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था।अब ये दोनों जल्द ही एक कोर्ट ड्रामा बेस्ड फिल्म 'नोटिस' में नजर आएंगे। ऐसे में 35 साल बाद फिर से साथ काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि यूं तो हम कोविड के बाद से कई बार साथ में नजर आए हैं। लेकिन एक्टिंग के मामले में अब फिर से साथ में स्क्रीन पर दिखेंगे। ऐसे में काफी कुछ बदलाव हुए हैं, उस वक्त हम काफी यंग थे। अरुण गोविल ने जब श्रीराम का किरदार निभाया था, तब वह लगातार मुस्कुराते रहते थे। आज हम काफी बूढ़े हो गए हैं, साथ ही इस फिल्म में उनका कैरेक्टर काफी बेसब्र किस्म का है, जो बहुत गुस्सैल है। हम दोनों को ही अब इन कैरेक्टर्स के लिए हमेशा मुस्कुराते रहने की जरूरत नहीं है। मैं आपको ऑनस्क्रीन उनपर चिल्लाती नजर आऊंगी, जो कि मेरे लिए काफी मस्ती से भरपूर है।

वक्त के साथ भी नहीं बदला लोगों का नजरिया

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि अब तक बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन एक चीज है जो आज तक नहीं बदली। वह है लोगों का हमारी तरफ उसी नजर से देखना, लोग आज भी हमें आम इंसानों की तरह देखते ही नहीं हैं। हम आपस में भी बात करते हैं कि लोगों का नजरिया हमारी तरफ अब भी पहले जैसा ही है। ऐसे में अरुण जी कहते हैं अब हमें आदत हो गई है, साथ ही अब हम सीनियर सिटीजन भी हैं तो कोई बात नहीं। बता दें कि दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के टीवी स्क्रीन पर एक बार फिर साथ दिखने की खबर से उनके फैंस बहुत ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8HTktNA
https://ift.tt/shINJCk
Dipika Chikhlia: कोर्ट के झंझटों में उलझी दिखेगी राम और सीता की सुपरहिट जोड़ी, 35 सालों में भी नहीं बदली ये एक बात Dipika Chikhlia: कोर्ट के झंझटों में उलझी दिखेगी राम और सीता की सुपरहिट जोड़ी, 35 सालों में भी नहीं बदली ये एक बात Reviewed by HealthTak on March 21, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.