Salman Khan के नए गाने 'जी रहे थे हम' को मिल रहा मिक्स रिएक्शन, यूजर्स बोले- ये सुनकर लॉरेंस बिश्नोई...
सलमान खान की फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ।
सलमान खान की फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song Release: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना जी रहे थे हम रिलीज हो गया है। इस गाने में खास बात ये है कि सलमान खान ने खुद इसे गाया है। रोमांटिक ट्रैक में सलमान और पूजा हेगड़े के बीच बहुत ही जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गाने की रिलीज की अनाउंसमेंट की है और इस सॉन्ग का लिंक भी साझा किया है। इसके साथ ही सलमान खान ने लोगों को इस गाने का सिग्नेचर स्टेप करने का चैलेंज भी दिया है। सलमान ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि वो जो फॉलिंग वाला स्टेप है, जिसमें कोई स्टेप नहीं है वो करके दिखा दो… लव का पता नहीं फॉलिंग इज श्योर…
सलमान खान के नए गाने को मिल रहा मिक्स रिस्पांस
किसी का भाई किसी की जान फिल्म के इस नए गाने जी रहे थे हम में सलमान खान शरमाते हुए पूजा हेगड़े के लिए अपनी फीलिंग्स बयां कर रहे हैं। वहीं, इस गाने में सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि जी रहे थे हम से पहले इस मूवी के दो और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें से एक नइयो लगदा है, इस गाने को जनता के बीच काफी पसंद किया गया। वहीं, दूसरा गाना बिल्ली बिल्ली सॉन्ग रिलीज किया गया था, जो की हिट रहा था। अब जी रहे थे हम गाने को भी ऑडियंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। किसी को सलमान खान की आवाज में गाया ये गाना पसंद आया है तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने सलमान के गाने को बहुत पैथेटिक बताया है, साथ ही सलमान को कंजूस बताते हुए लिखा कि पैसा बचाने के लिए खुद ही गाना गा लिया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, गाना सुनकर मैं भी लॉरेंस बिश्नोई बन गया हूं।
जानिए कब रिलीज होगी सलमान की फिल्म
बता दें कि सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी किसी का भाई किसी की जान फिल्म को सामजी ने डायरेक्ट किया है। हर बार की तरह इस बार भी भाईजान की फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। स्टार कास्ट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी सहित और भी कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/R37X8tx
https://ift.tt/XKAQcsb

No comments: