
Coronavirus XBB 1.16 Variant Symptoms: देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। देशभर में कोरोना संक्रमण के कई मामले लगभग रोजाना ही सामने आ रहे हैं। वहीं साइंटिस्ट और डॉक्टर कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन पर नजर बनाए हुए हैं। साइंटिस्ट इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं कोरोना का नया वैरिएंट XBB 1.16 घातक रूप ना धारण कर लें। ऐसे में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 1500 से के पार पहुंच गया है। कोविड के बढ़ते मामलों से देश की सरकारें बहुत चिंतित है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लोगों को कोविड से बचाव के लिए एक्स्ट्रा अहतियात बतरने की सलाह दी गई है।
जानिए क्या है चारT की नीति
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 5 हफ्तों के अंदर देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में 9 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह देते हुए कहा है कि कोविड से मुकाबले के लिए चार T यानी की टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण का पालन बहुत अच्छी तरह किया जाना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी हुए, प्रोटोकॉल को भी फॉलो किया जाए।
देश में XBB 1.16 के मामले सामने आए
विशेषज्ञों ने बतााया कि इस समय भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस नए म्यूटेशन का नाम XBB 1.16 है और यह कोरोना वायरस का ही सब वैरिएंट है। इसके फैलने की दर कोरोना वायरस के अन्य वैरिएंट के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इस वायरस की दूसरी खासियत यह है कि कोरोना का ये वैरिएंट अन्य वैरिएंट के मुकाबले इम्यून सिस्टम पर ज्यादा तेजी से असर डालता है। इस वजह से लोगोें के संक्रमित होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
नए वैरिएंट के लक्षण कम लोगों में आ रहे नजर
देश में कोरोना महामारी के ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें रोगी के अंदर किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कई लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं। लेकिन, वो दूसरे लोगों को ज्यादा तेजी से संक्रमित कर सकते हैं। इसी कारण कम समय में ज्यादातर लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
XBB 1.16 वैरिएंट के लक्षण
सिरदर्द
मांसपेशियों में दर्द
थकान
गले में खराश
नाक बहना-खांसी आदि।
इसके अलावा, कई मरीजों में पेट दर्द, बेचैनी और दस्त जैसे लक्षण भी पाए गए हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/ws1i6dn
https://ift.tt/AisFIpU

No comments: