Compartment Syndrome: पैरों में सूजन की ये गंभीर वजह, जानें इस रोग के लक्षण और घरेलू उपचार

कम्पार्टमेंट सिंड्रोम गंभीर बीमारी है।

कम्पार्टमेंट सिंड्रोम गंभीर बीमारी है।

Compartment Syndrome: एक कनाडाई महिला अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पर निकली थी। इस दौरान महिला ने जमकर वोदका पी और बेहोश हो गई। लेकिन, जब वो जागी तब अपनी हालत देखकर उसके होश उड़ गए। उसके पैर का साइज दोगुना हो गया था। आनन-फानन में महिला ने एम्बुलेंस बुलाई और अस्पताल में एडमिट हुई। कई एक्स-रे और टेस्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि महिला को कम्पार्टमेंट सिंड्रोम है। ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर की मांसपेशियों के टीशूज में दबाव बढ़ जाता है। पूरी रात एक ही पैर पर दबाव बनाकर लेते रहने की वजह से ब्लड फ्लो रुक गया। जिस कारण महिला का पैर सूझ कर दोगुना हो गया।

जानिए क्या है कंपार्टमेंट सिंड्रोम

कंपार्टमेंट सिंड्रोम वह स्थिति है, जब किसी चोट के बाद आपकी मसल्स में ब्लड जमने लग जाता है। इससे आपके टिशूज में सही तरीके से ब्लड फ्लो नहीं होता। इस दौरान कई लोगों के टिशूज में ब्लड फ्लो पूरी तरह बंद हो जाता है। कंपार्टमेंट सिंड्रोम का खतरा आपके पूरे शरीर में हो सकता है। ये आपके पैर और हाथ किसी भी जगह हो सकता है। इस दौरान आपको बहुत ज्यादा सूजन और दर्द महसूस होता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम्पार्टमेंट सिंड्रोम की समस्या तब होती है,जब किसी मांसपेशियों में सूजन हो। इस स्थिति की वजह से धीरे-धीरे आपका ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। ऐसा आपको कोई चोट लगने पर होता है, जब बाहरी दबाव के कारण मांसपेशियों और नसों को पर्याप्त पोषक तत्व और ऑक्सीजन नहीं मिलती है। इसके अलावा जब आप किसी चोट, फ्रैक्चर, मांस फटना, बहुत ज्यादा टाइट पट्टी बांधने के कारण भी आप कंपार्टमेंट सिंड्रोम का शिकार हो सकते हैं।

कम्पार्टमेंट सिंड्रोम के लक्षण

1. मांसपेशियों में सूजन आना

2. हल्कापन महसूस होना

3. हिलने-डुलने में तकलीफ

4. मांसपेशियों का सुन्न पड़ और कमजोरी

5. सुई चुभने जैसा महसूस होना

6. मांसपेशियों में दर्द और जलन

कम्पार्टमेंट सिंड्रोम के लिए घरेलू उपचार

- एक्सरसाइज करना: शारीरिक गतिविधियां या एक्सरसाइज करने से आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। ये न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि ये आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखती है।

- हेल्दी डाइट: डाइट आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी और असरदार होती है। इससे आप खुद को लंबे स्वस्थ और बीमारियों से दूर रख सकते हैं।    



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/yx9dNS2
https://ift.tt/AisFIpU
Compartment Syndrome: पैरों में सूजन की ये गंभीर वजह, जानें इस रोग के लक्षण और घरेलू उपचार Compartment Syndrome: पैरों में सूजन की ये गंभीर वजह, जानें इस रोग के लक्षण और घरेलू उपचार Reviewed by HealthTak on March 27, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.