आईआरसीटीसी ने अयोध्या टूर पैकेज जारी किया।
आईआरसीटीसी ने अयोध्या टूर पैकेज जारी किया।
Rama Navami 2023: देशभर में चैत्र नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाला इस पर्व को राम नवमी के साथ खत्म किया जाता है। रामनवमी के इस खास अवसर पर आईआरसीटीसी भक्तों के लिए राम जन्मभूमि यानी अयोध्या दर्शन करने का बहुत ही बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। हाल ही में IRCTC ने अयोध्या के लिए एक टूर पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज की मदद से आप राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। आइए अब जानते हैं, इस पैकेज से जुड़ी अहम जानकारियां।
जानिए कब से शुरू हो रही है यात्रा
बता दें कि साल 2023 में 30 मार्च को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों को भगवान राम के दर्शन कराने वाला ये टूर पैकेज 29 मार्च से शुरू हो रहा है। अगर आप इस पैकेज पर अयोध्या के दर्शन करना चाहते हैं, तो 29 मार्च से पहले बुकिंग करवा सकते हैं। पैकेज की खास बात यह है कि इसके अंदर आपको अयोध्या के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज घूमने का भी अवसर मिलेगा। इसका मतलब है कि आपका अयोध्या का ये टूर पूरी तरह से भक्तिमय होने वाला है।
जानिए यात्रा का शेड्यूल
बताते चलें कि यह टूर पांच रातों और छह दिन का होने वाला है। इस टूर में आपको अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज तीनों ही जगह घुमाया जाएगा। हालांकि, इस राममय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आपको मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचना होगा। यहां से आपको महाकाल एक्सप्रेस पकड़नी होगी और वहां से आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद आप वाराणसी में सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर प्रयागराज में संगम और हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे। आखिर में, अयोध्या दर्शन के बाद आपको वापस इंदौर छोड़ दिया जाएगा।
जानें टूर पैकेज का किराया
सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईआरसीटीसी के इस भक्तिमय टूर पर कितना खर्चा होग। दरअसल, अयोध्या के लिए जारी किए इस पैकेज में यात्रियों को 13,650 रुपये से लेकर 18,400 रुपये तक का किराया देना होगा। बता दें कि यात्रा का किराया आपकी ऑक्यूपेंसी के बेस पर तय किया जाएगा। साथ ही किराए की इस राशि के तहत आपको ट्रेन का किराया, डीलक्स होटल में स्टे, पर्यटन स्थलों पर घूमना, नाश्ता और रात का खाना जैसा सुविधाएं दी जाएंगी। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/KSiFGLv
https://ift.tt/LPY2VkX

No comments: