Hair Problems: खुजला-खुजला कर जुओं ने जीना किया मुश्किल, फॉलो करें ये बेहतरीन होम रेमेडीज

जुओं से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन उपाय।

जुओं से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन उपाय।

Best Home Remedies for Lice: गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर बालों में जुएं होने की समस्या से परेशान रहते हैं। जुएं होने के बाद न केवल सिर खुजलाता है, बल्कि हेयरफॉल की भी समस्या होती है। कई बार ये जुएं इतने बढ़ जाते हैं कि सिर में हल्के-हल्के जख्म होने लग जाते हैं। जुएं इंसान के सिर में बालों की जड़ों में चिपक जाते हैं और खून चूसते रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का शिकार हैं, तो आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही कई और भी तरीके हैं, जिनसे आपको इन समस्याओं से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं, आप किन टिप्स को अपनाकर जुओं से बच सकते हैं।

1. नीम और तुलसी

जुएं से छुटकारा पाने के लिए नीम और तुलसी की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। इनसे न केवल जुएं मर जाते हैं, बल्कि खुजली और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आप कमजोर हो चुके बालों को भी झड़ने से रोक सकते हैं। तुलसी की पत्तियां सिर के जख्म भरने में मददगार साबित होती हैं। इसके लिए आपको एक प्लेट में नीम और तुलसी की धुली हुई पत्तियां लेनी है। इसके बाद इन्हें एक चम्मच पानी के साथ मिक्सी में पीस लें। अगले स्टेप में कड़ाही के अंदर नारियल तेल के साथ हल्की आंच में इस मिक्चर को पकाएं और बाद में इसको छान लें। बाल धोने के बाद इस ऑयल को गुनगुना करके लगाएं।

2. प्याज का जूस

प्याज को बालों के लिए बहुत ही बेहतरीन माना जाता है। जुएं हटाने के लिए भी प्याज का रस कारगर साबित होता है। प्याज के रस में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण जुएं मारने में मददगार होते हैं। इसके लिए दो से तीन प्याज लेकर, उन्हें पीसने के बाद रस निकाल लें। उसमें एक चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धोलें।

3. नींबू रस बहुत ही बेहतरीन

बालों से जुएं हटाने के लिए नींबू रस बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। नींबू का रस बड़े जुएं मारने में भी प्रभावी साबित होता है। इसके लिए 8 से 10 नींबू को लेकर निचोड़ लें, फिर उसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।

4. लहसुन और नींबू

जुएं से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन और नींबू का पेस्ट भी बालों में लगा सकते है। इसके लिए एक जार में 10 से 12 लहसुन की कलियां लें, इसमें नींबू निचोड़ कर पीस लें। इस पेस्ट को बालों में आधे घंटे लगाने के बाद सिर धो लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/FgGMe6p
https://ift.tt/AisFIpU
Hair Problems: खुजला-खुजला कर जुओं ने जीना किया मुश्किल, फॉलो करें ये बेहतरीन होम रेमेडीज Hair Problems: खुजला-खुजला कर जुओं ने जीना किया मुश्किल, फॉलो करें ये बेहतरीन होम रेमेडीज Reviewed by HealthTak on March 26, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.