रक्त वाहिकाएं मजबूत बनाने के लिए खाएं ये चीजें।
रक्त वाहिकाएं मजबूत बनाने के लिए खाएं ये चीजें।
Blood Vessels: मानव शरीर के हर हिस्से में खून, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम रक्त वाहिकाएं करती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही ये रक्त वाहिकाएं भी कमजोर होने लगती हैं। इस वजह से यह सभी उपयुक्त चीजों को शरीर के हर एक अंग तक पहुंचाने में असमर्थ होने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऐसी कई सारी चीजें हैं, जिन्हें खाने से आप अपनी रक्त वाहिकाओं को मजबूत कर सकते हैं। पढ़िये कौन सी हैं ये चीजें...
इन चीजों को खाने से रक्त वाहिकाएं होती हैं मजबूत
बेरीज
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खासतौर पर इसमें एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है, जो रक्त वाहिका के कार्य को बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन आपकी धमनियों की बाहरी परत को नुकसान होने से बचाता है और साथ ही कठोर होने से भी रोकता है। इसके अलावा एंथोसायनिन नाइट्रिक ऑक्साइड को रिलीज करता है, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद करता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी में एंथोसायनिन का लेवल ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं।
पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि में भारी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाती हैं और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद भी करती हैं। यह बेहद शक्तिशाली वासोडिलेटर है, जिसके सहारे रक्त वाहिकाएं चौड़ी होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इनमें विटामिन K की मात्रा भी काफी हद तक पाई जाती है, जो धमनियों को सख्त होने से रोकता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ और गेहूं से तैयार ब्रेड में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार करने में मददगार साबित होते हैं। साबुत अनाज में फाइबर के साथ-साथ विटामिन B भी पाया जाता है, जो धमनियों को सख्त होने से रोकता है।
प्याज
प्याज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट के साथ प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो धमनियों और नसों से सूजन को कम करते हैं।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल सब्जी के अलावा रक्त वाहिकाएं में भी लाभदायक होता है। दरअसल हल्दी के अंदर करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। हल्दी का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती नहीं है।
टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल रक्त वाहिकाओं और ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो टमाटर आपकी रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके साथ ही टमाटर में विटामिन C भी पाया जाता है, जो अर्टरीज को कठोर होने से बचाता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/5gVmOvN
https://ift.tt/geVLtqB

No comments: