अगर आप भी गर्मियों में लगाते हैं टेलकम पाउडर तो हो जाइए सावधान, जान लें इसके ये हैं बड़े नुकसान

 गर्मियों में टेलकम पाउडर लगाने से बचे।

 गर्मियों में टेलकम पाउडर लगाने से बचे।

Talcum Powder Side Effects: गर्मियों का मौसम अक्सर अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आता है। जिसका असर हमारी लाइफस्टाइल पर देखने को मिलता है। इस मौसम में खानपान से लेकर पहनावे तक सबकुछ बदल जाता है साथ ही इसका असर हमारे फैशन पर भी पड़ता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग धूप और पसीने की वजह से परेशान रहते हैं।

ऐसे में लोग खुद को फ्रेश रखने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप यह नही जानते होंगे कि जरूरत से ज्यादा टेलकम पाउडर का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे टेलकम पाउडर से होने वाले नुकसानों के बारे में-

रूखी होती है त्वचा

गर्मियों में अक्सर ऑयली स्किन होने के वजह से लोग खासकर महिलाएं चेहरे पर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, चेहरे पर पाउडर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन रूखी होने लगती है, इससे ड्राईनेस की समस्या बढ़ने लगती है और इसके वजह से रैशेज की भी समस्या होने लगती है। इसलिए आप अपने चेहरे पर टेलकम पाउडर का उपयोग कम से कम करें और हो सके तो इसका इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर होगा।

स्किन इंफेक्शन का खतरा

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो गर्मियों में अपने अंडरआर्म से पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिति में टेलकम पाउडर लगाने से स्किन इंफेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में लोग अक्सर अपने अंडरआर्म या कमर आदि में इसे लगाना उचित समझते है। लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इससे स्किन इंफेक्शन होने की खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। क्योंकि टेलकम पाउडर में स्टार्च पाया होता है, जिसका इस्तेमाल करने से पसीना तो सूख जाता है, लेकिन स्किन इंफेक्शन की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

स्किन पोर्स हो सकते हैं बंद

अगर आप गर्मियों में टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके स्किन के पोर्स बंद हे सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, टेलकम पाउडर बेहद बारीक होता है, जिसके इस्तेमाल करने पर स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। टेलकम पाउडर गर्मियों में पसीने को एवापोरेट नहीं होने देता, जिससे रैशेज की परेशानी हो सकती है।

सांस से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा

अगर आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे आपको सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके छोटे-छोटे कण हवा के जरिए हमारी वायुनली में प्रवेश कर जाते हैं, जिस वजह से इसके पार्टिकल्स हमारे शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में आपको घबघराहट, सांस लेने में समस्या और खांसी आदि हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार टेलकम पाउडर के वजह से फेफड़ों में जलन होनी शुरु हो जाती है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/jXPYCLE
https://ift.tt/pMqBWC2
अगर आप भी गर्मियों में लगाते हैं टेलकम पाउडर तो हो जाइए सावधान, जान लें इसके ये हैं बड़े नुकसान अगर आप भी गर्मियों में लगाते हैं टेलकम पाउडर तो हो जाइए सावधान, जान लें इसके ये हैं बड़े नुकसान Reviewed by HealthTak on March 31, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.