Honeymoon Destinations: गर्मियों के सीजन में हनीमून के लिए इन जगहों का करें रुख, यादगार होगी ट्रिप

हनीमून के लिए बहुत ही बेहतरीन ये जगहें।

हनीमून के लिए बहुत ही बेहतरीन ये जगहें।

Best Honeymoon Destinations For Summer: शादी की भागदौड और थकावट के बाद इंसान सुकून से कुछ समय अपने पार्टनर के साथ बिताते हैं। उनके इस क्वालिटी टाइम को हनीमून कहते हैं, हर कपल की अपने हनीमून ट्रिप को लेकर कुछ इच्छाएं होती हैं। सभी की जिंदगी में ये समय बहुत खास होता है। इस वजह से हनीमून के लिए परफेक्ट जगह ढूंढना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास है। शादी के बाद नए जीवन की शुरुआत यादगार होनी चाहिए। इसके लिए आपको विदेश जाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में भी खास हनीमून डेस्टिनेशन की कमी नहीं है।

भारत में भी उठा सकते हैं विदेश जैसे रोमांटिक हनीमून का मजा

  • अंडमान-निकोबार

भारत में बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशंस की लिस्ट में सबसे पहला नाम अंडमान-निकोबार का आता है। यह जगह क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी है, यहां आप शाम के समय हाथों में हाथ डाले सन सेट का लुत्फ उठा सकते हैं। सनसेट देखने के लिए राधानगर बीच से बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां का शानदार सनसेट प्‍वाइंट आपका दिल जीत लेता है, अगर आप सुकून से पार्टनर के साथ समय गुजारना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।

  • लेह

गर्मी के मौसम में न्‍यू कपल्‍स के लिए लेह सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। यह जगह अपने जबरदस्त मौसम और दिल छू जाने वाले व्‍यू के लिए बहुत मशहूर है। गर्मियों के मौसम में भी यह जगह बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। यहां आप पैंगोंग झील, खारदुंग ला पास, हेमिस मठ, फुगताल जैसी रोमांटिक जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यह ट्रिप आपके लिए यकीनन यादगार साबित होगा।

  • दार्जिलिंग

भारत के नॉर्थ-ईस्ट हिस्‍से में स्थित दार्जिलिंग बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां की हसीन वादियों में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए जिंदगीभर की सबसे बेहतरीन याद हो सकता है। गर्मियों के मौसम में यह जगह बहुत ही खूबसूरत लगती है और यहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यह एक बेहतरीन हिल स्टेशन है, जहां आप पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम गुजार सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी में भी हिस्‍सा ले सकते हैं।

  • लक्षद्वीप

लक्षद्वीप में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। यहां आपको चारों तरफ नीला समुंदर और अनंत तक फैला आकाश देखने को मिलेगा। नए कपल्स के लिए यह जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं है, अगर आपको समुद्र का किनारा पसंद है तो आपको यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/IJdXC3M
https://ift.tt/pMqBWC2
Honeymoon Destinations: गर्मियों के सीजन में हनीमून के लिए इन जगहों का करें रुख, यादगार होगी ट्रिप Honeymoon Destinations: गर्मियों के सीजन में हनीमून के लिए इन जगहों का करें रुख, यादगार होगी ट्रिप Reviewed by HealthTak on March 31, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.