Fashion Tips: बिना मेकअप के दिखें बेहद खूबसूरत, नेचुरल ब्यूटी के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

नेचुरल ब्यूटी के लिए बेहतरीन टिप्स।

नेचुरल ब्यूटी के लिए बेहतरीन टिप्स।

How To Look Beautiful Without Makeup: महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए बहुत जद्दोजहद करती हैं। अक्सर उन्हें बहुत ज्यादा मेकअप करने के लिए ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, महिलाएं बिना मेकअप के नैचुरली भी बहुत सुंदर लगती हैं। उन्‍हें खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप लगाने की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी बिना मेकअप के सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको डेली रूटीन में कुछ आदतों को बदलना और कई आदतों को शामिल करना होगा। आइए जानते हैं कि आप बिना किसी मेकअप के किस तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

बिना मेकअप के दिखें बहुत खूबसूरत

हेल्‍दी डाइट: अगर आप अपने डाइट में पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करेंगी, तो इससे आपकी सेहत के साथ स्किन और बाल भी हेल्‍दी रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे। इसके लिए आपको डाइट में भरपूर प्रोटीन, एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन और मिनरल्‍स से भरे फूड को शामिल करना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी: अगर आप खूब पानी पिएंगे, तो शरीर का हर हिस्सा अच्छी तरह काम करेगा और टॉक्सिन आसानी से बाहर आ जाएंगे। इस तरह पिंपल्‍स, एक्‍ने आदि की समस्या से भी बचा जा सकता है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, इंसान को पूरे दिन में कम से कम आठ या उससे अधिक गिलास पानी पीना चाहिए।

पूरी नींद लें: जब आप पूरी नींद लेते हैं, तो बॉडी आसानी से खुद को हील कर पाती है। इस वजह से डार्क सर्कल्स आदि समस्याएं नहीं होती। इसलिए आपको रात में कम से कम 7 घंटे की अच्‍छी नींद जरूर लेनी चाहिए। बता दें कि सोते वक्त स्किन नए कोलेजन का उत्पादन करती है, जिससे स्किन फ्रेश हो जाती है।

एक्टिव रहें: शारीरिक और मानसिक रूप से अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तो आपके चेहरे पर रौनक दिखती है। अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, तो इसके लिए दौड़ना, तैराकी करना, व्यायाम करना, योग करना आदि स्किन के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

स्किन केयर: स्किन की रोजाना केयर करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप मॉर्निंग और इवनिंग स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही एक्‍सफोलिएशन नियमित रूप से करना चाहिए, साथ ही साथ सनस्क्रीन लगाना न भूलें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/F2c9ud0
https://ift.tt/pMqBWC2
Fashion Tips: बिना मेकअप के दिखें बेहद खूबसूरत, नेचुरल ब्यूटी के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स Fashion Tips: बिना मेकअप के दिखें बेहद खूबसूरत, नेचुरल ब्यूटी के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स Reviewed by HealthTak on March 31, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.