दीपिका पादुकोण का स्किन केयर रूटीन
दीपिका पादुकोण का स्किन केयर रूटीन
Deepika Padukone Skin Care Routine: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत, टैलेंटेड और जनता के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके स्टाइल और कातिलाना अदाओं की पूरी दुनिया दीवानी है। बहुत सी लड़कियों का ख्वाब है कि वो दीपिका की तरह सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकें। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने आपको फिट रखती हैं, उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का नामोंनिशान तक नहीं होता। अब सवाल ये उठता है कि दीपिका पादुकोण ऐसे कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स या नुस्खों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो उनकी स्किन को इतना अट्रैक्टिव बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम डिंपल क्वीन के ब्यूटी सीक्रेट्स पर बात करेंगे। आज हम आपको उनके बेहतरीन स्किन रूटीन के बारे में बताएंगे, जो उनकी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाते हैं।
मेकअप लगाकर कभी न सोएं
दीपिका पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह दिनभर की शूटिंग के साथ भले ही कितनी भी थकी हुई क्यों न हो, सोने से पहले अपना मेकअप जरूर हटाती हैं। दीपिका अपनी स्किन को क्लिन करती हैं, जिस वजह से उनकी स्किन इतनी हेल्दी रहती है और ग्लो करती है। बता दें कि अगर आप रात को मेकअप लगाकर सो जाएंगे, तो आपके फेस के पोर्स बंद होने का खतरा बना रहता है।इसकी वजह से आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
स्किन को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करना बहुत जरूरी
दीपिका पादुकोण ने अपने परफेक्ट स्किन रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने चेहरे पर एक्सफोलिएटिंग, क्लींजिंग और रिफिलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वह अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सनस्क्रीन और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, फेस को डिटॉक्स करने के लिए क्ले मास्क का इस्तेमाल करती हैं। दीपिका पादुकोण के मुताबिक क्ले मास्क फेस के लिए काफी अच्छा है और उनकी स्किन को सिर्फ 10 मिनट में फ्रेशऔर हाइड्रेट कर देता है।
वॉक करना बहुत अहम
दीपिका पादुकोण अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी जितना संभव हो, उतना चलने की कोशिश करती हैं। दीपिका पादुकोण का कहना है कि अगर आप को भी एक्सरसाइज या योग करने का समय नहीं मिलता है, तो जितना हो सके, उतना चलने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आपकी स्किन के साथ आपकी हेल्थ भी स्वस्थ रहती है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/XjRgo5U
https://ift.tt/6aDzLvs

No comments: