
Relationship Tips: देश की यंग जनरेशन पर सबसे ज्यादा अगर किसी चीज का असर होता है तो वह बॉलीवुड फिल्में और बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं। लोग अक्सर उन्हीं चीजों को दोहराते हैं, जो उन्होंने टीवी पर देखी होती हैं। ऐसे में बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की चीजें दिखाई जाती हैं। अब वो चाहे 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्वीट सी लव स्टोरी हो या 'कबीर सिंह' की पैशनेट कहानी। लोग हर चीज को रियल लाइफ में फॉलो करने की कोशिश करते हैं और कई बार उनका ये बर्ताव ही ब्रेकअप की वजह बन जाता है। रिलेशनशिप में रोना-धोना, किसी को चीट करना आदि ये सब बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जाना आम सी बात है, लेकिन इस ढाई-तीन घंटे की फिल्म में अंत तक सब ठीक भी हो जाता है। जो रियल लाइफ से बहुत ही ज्यादा दूर है। खैर आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप में आपको बॉलीवुड द्वारा सिखाई किन बातों का इस्तेमाल नहीं करना है।
करियर में समझौता न करें
बॉलीवुड फिल्मों में स्कूल से लेकर कॉलेज तक की बहुत खूबसूरत जर्नी दिखाई जाती है। यह बताया जाता है कि 2 लोगों का प्यार कैसे परवान चढ़ा, इसमें कई बार प्यार के लिए कैरेक्टर्स अपनी पढ़ाई को भूल जाते हैं। एक दूसरे के प्यार में डूबकर वह घर से भागकर शादी करते हैं और साथ रहने लगते हैं। रियल लाइफ में आपको अपने करियर पर फोकस करना चाहिए क्योंकि रील लाइफ के स्ट्रगल और रियल लाइफ के दुखों में जमीन आसमान का अंतर होता है।
अपनी हदों को पार न करें
फिल्मों में आपने ऐसे बहुत से सीन देखे होंगे, जिसमें हीरो का हीरोइन पर दिल आ जाता है। फिर वो उसे इम्प्रेस करने के लिए स्टॉक करना शुरू करता है। जहां हीरोइन जाती है, वहीं पहुंच जाता है। इन सीन्स को कॉमेडी और रोमांस दोनों ही तरह से पर्दे पर दिखाया जाता है। आपको ये रियल लाइफ में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप रोमांटिक नहीं असल में टॉक्सिक लगते हैं। प्लस कोई भी लड़की अपने पार्टनर की टॉक्सिक आदतों को बर्दाश्त नहीं करती है।
पोजेसिव तो बिल्कुल न हो
आपने अक्सर देखा होगा कि फिल्मों में हीरो अपनी हिरोइन को लेकर कितना ज्यादा पोसेसिव होते हैं। उसके बाद चीजें अपने आप शक और लड़ाइयों में बदल जाती हैं। उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आकर खड़ा हो जाता है, जो की सच भी है। अगर आप रियल लाइफ में ऐसा कुछ करेंगे तो आपका रिश्ता पूरी तरह बर्बाद होकर टूट सकता है, जिसकी हैप्पी एंडिंग भी बहुत मुश्किल होगी या शायद नहीं होगी।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/ht96vqH
https://ift.tt/6aDzLvs

No comments: