गर्म पानी में ये चीजें मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी पिएं

गर्म पानी में ये चीजें मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे (फाइल फोटो)

गर्म पानी में ये चीजें मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे (फाइल फोटो)

पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करते हैं और यह शरीर के लिए लाभदायक भी होता है। गर्म पानी शरीर को तापमान भी सही रखता है। इसके साथ साथ यह कई बीमारियों से भी बचाता है। वहीं अगर आप गर्म पानी में कुछ चीजें मिलाकर पिएंगे तो इसका फायदो दोगुना हो जाएगा। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को पानी में मिलाकर पीने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है।

हल्दी

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी कैंसर और एंटी वायरल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का खतरा भी कम होता है। इसके साथ ही यह आपको सर्दी जुकाम की समस्या से भी निजात दिलाता है।।

नींबू और शहद

शहद और नींबू को गर्म पानी में मिलाकर पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स रहती है। यह आपका वजन कम करने में भी मदद करता है। यह आपको सर्दी जुकाम से भी बचाता है।

गुड़

इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पानी में मिलाकर पीने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। साथ ही यह आपको मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

Also Read: कई देश अपने नागरिकों को Free में वैक्सीन देने की कोशिश में जुटे, यहां जानें दुनियाभर की Corona Vaccine की कीमत

लहसुन

दिल को हेल्दी रखने के लिए के लिए लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप गर्म पानी के साथ लसहुन की 2-3 कलियों का सेवन करें। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।



from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2JCx69Y
https://ift.tt/3gDlSOQ
गर्म पानी में ये चीजें मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी पिएं गर्म पानी में ये चीजें मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी पिएं Reviewed by HealthTak on January 03, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.