Best Anti Aging Face Mask: इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस मास्क बढ़ेगा कोलेजन प्रोडक्शन, दिखने लगेंगे जवां

चेहरे पर इस्तेमाल करें ये फेस मास्क। 

चेहरे पर इस्तेमाल करें ये फेस मास्क। 

Best Anti Aging Face Mask: हमारे चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानी जब दिखने लगती है, जब बॉडी में कोलेजन कम होने लगता है। इसके अलावा, कई बार ड्राइनेस की वजह से भी फेस पर हल्की बारीक रेखाएं दिखने लगती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र में इसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।�

दरअसल, चेहरे के कील-मुंहासे से दूर रखने, झुर्रियों से बचने और ग्लो बढ़ाने के लिए मॉइस्चराइजर और एक्सफोलिएशन करना चाहिए। इन सभी चीजों को करने के बाद भी स्किन मुरझा रही है, तो इसका मतलब साफ है कि आपको बॉडी में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना होगा। साथ ही कुछ फेस मास्क को चेहरे पर लगाना होगा।

कोलेजन क्या है

कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो हमारी स्किन में पहले से ही मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट नजर आती है। साथ ही, यह स्किन को हाइड्रेट बनाए रखता है। कोलेजन फाइब्रोब्लास्ट को बनाने में हेल्प करता है, जो नए सेल्स के निर्माण को बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।�

कोलेजन बढ़ाने के लिए ये फेस मास्क चेहरे पर लगाएं

हल्दी का मास्क

चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करके स्किन नेचुरल ग्लो देती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में कारगर है। चेहरे को निखारने के अलावा यह कील-मुंहासे को भी दूर रखता है। इसके लिए आपको दूध में शहद और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना होगा। इसे लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। ये फेस मास्क हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं।�

पपीता का मास्क

पपीता स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए फायदेमंद है। ये बॉडी में कोलेजन को बढ़ावा देकर कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। पपीते का मास्क बनाने के लिए इसके गूदे में नींबू के रस की 3 से 4 बूंदें मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। चेहरे पर इस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से मुंह धो लें।

शहद का मास्क

इस बात का हम सभी को पता है कि शहद सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद स्किन को बिना ऑयली बनाए मॉइस्चराइज रखने में भी कारगर है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से स्किन टोन, घाव और मुंहासे को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप शहद और दालचीनी के पाउडर को एक साथ अच्छे ले मिक्स कर लें। इसके बाद फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और लगभग 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसे धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:-�Winter Skin Care: सर्दियों में फेस वॉश को करें साइड, बस इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/GilvD6j
https://ift.tt/aVpcJso
Best Anti Aging Face Mask: इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस मास्क बढ़ेगा कोलेजन प्रोडक्शन, दिखने लगेंगे जवां Best Anti Aging Face Mask: इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस मास्क बढ़ेगा कोलेजन प्रोडक्शन, दिखने लगेंगे जवां Reviewed by HealthTak on December 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.