Winter Health Problems: सर्दियों के शुरू होने से पहले खाएं ये चीजें, नहीं होगी शरीर में Vitamin-D की कमी

विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें। 

विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें। 

Winter Health Problems: सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और इस मौसम में धूप कम निकलती है। इसी वजह से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। कई लोगों को लगता है कि विटामिन-डी की पूर्ति सिर्फ धूप से ही की जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो जोड़ों में दर्द समेत कई समस्याएं होने लगती हैं। ये विटामिन्स शरीर में फाॅस्फोरस और कैल्शियम के जरिए अंदर जाता है। इसी वजह से इसे हड्डियों के लिए जरूरी माना जाता है।�

इम्यूनिटी को बूस्ट और ठीक रखने के साथ अंदरूनी अंगों को ठीक रखने के लिए ये चीजें खाएं। सर्दियों में विटामिन-डी की कमी से लोगों को परेशानी होती है। सर्दियों में भले ही धूप न मिलें। इसकी जगह पर आप फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।�

सर्दियों में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें�

दूध और दही का सेवन करना शुरू करें�

सर्दियों में धूप कम निकलती है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की परेशानी होने लगती है। इसकी जगह पर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसलिए सर्दियों में कोशिश करें कि दूध और दही का सेवन ज्यादा हो।�

संतरा फायदेमंद

संतरे में विटामिन-सी होने के साथ विटामिन-डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस फल को बच्चे बड़े ही शौक के साथ खाते हैं। सर्दियों में रोजाना एक से दो संतरे जरूर खाएं। इससे आपकी स्किन अच्छी होेगी और स्वास्थ्य को भी कई फायदे होंगे। संतरा कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है।�

सेब खाएं

सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है रोजाना सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती है। सेब में सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं बल्कि सी, ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब का रोजाना सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। सेब खाना कई लोगों को पसंद है।�

पालक खाएं�

सर्दियों में पत्तेदार सब्जियां ज्यादा मिलती है। उसी में से एक पालक की सब्जी है, जिसमें मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक में विटामिन-डी, सी और ए के अलावा आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। पालक की सब्जी के अलावा आप इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं।�

अनानास का सेवन करें

जब शरीर में विटामिन-सी, डी की कमी हो जाए, तो अनानास का सेवन करें। इसमें कैल्शियम के अलावा फाॅस्फोरस और विटामिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। दिन में एक बार अनानास का सेवन जरूर करें।�

ये भी पढ़ें:-�World Pneumonia Day 2023: सर्दी में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/tucHX5K
https://ift.tt/2ObVNKE
Winter Health Problems: सर्दियों के शुरू होने से पहले खाएं ये चीजें, नहीं होगी शरीर में Vitamin-D की कमी Winter Health Problems: सर्दियों के शुरू होने से पहले खाएं ये चीजें, नहीं होगी शरीर में Vitamin-D की कमी Reviewed by HealthTak on November 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.