Sweet Potato For Health: सर्दियों में शकरकंद खाने से होंगे ये फायदे, जानिए कौन सी बीमारी रहेंगी दूर

शकरकंद खाने के फायदे 

शकरकंद खाने के फायदे 

Sweet Potato For Health: सर्दियों में शकरकंद को भूनकर या उबालकर लोग बड़े चाव के साथ खाते है। इस मौसम में इसकी चाट देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। टूरिस्ट प्लेस (tourist place) पर ज्यादातर सैलानी गरमा गर्म मासलेदार शकरकंदी (sweet potatoes) का लुफ्त उठाते है। शकरकंद खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अब शकरकंद सभी मौसम में मिलती है। खासतौर पर सर्दियों में ही शकरकंद का सीजन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स (minerals), विटामिन (vitamins), एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) होते हैं। शकरकंद में सबसे ज्यादा विटामिन-सी, ए (Vitamin C, A) और बीटा कैरोटीन (beta carotene) मौजूद होता है।�

शकरकंद खाने में काफी फायदेमंद होती है। इसे आलू से ज्यादा पौष्टिक (more nutritious than potatoes) माना जाता है। स्वीट पोटैटो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम (Glycemic index very low) होता है। इसे शुगर�ेके मरीज भी खा सकते हैं। शकरकंद आंखों को स्वस्थ रखने और लंबे समय तक जवान (keep eyes healthy and young for a long time) बने रहने के लिए शकरकंद जरूर खाएं। आइये जानते हैं कि शकरकंद का सेवन करने से क्या फायदा (benefits of consuming sweet potatoes) होता है।�

आखों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे रोशनी बढ़ती है। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट लिस्ट में शकरकंद को जरूर शमिल करें।�

हार्ट के लिए शकरकंद खाएं�

सर्दियों में रोजाना शकरकंद खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जाता है। डेली रूटीन में शकरकंद खाने से दिल मजबूत बना रहता है।�

हाई ब्लड प्रेशर से बचाए

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, तो आप रोजाना शकरकंद जरूर खाएं। इसमें पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।�

पाचन अच्छा रहता है�

जिन लोगों का पाचन ज्यादातर खराब रहता है, वह अपने डेली रूटीन में शकरकंद का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही, कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।�

खून की कमी को दूर करता है शकरकंद�

रोजाना शकरकंद खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जाता है। इसमें आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जिससे ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। इसका सेवन करने से भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है।�

ये भी पढ़ें:-�Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में कोल्ड ड्रिंक पीना हानिकारक, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/FT70avS
https://ift.tt/V9Tduz0
Sweet Potato For Health: सर्दियों में शकरकंद खाने से होंगे ये फायदे, जानिए कौन सी बीमारी रहेंगी दूर Sweet Potato For Health: सर्दियों में शकरकंद खाने से होंगे ये फायदे, जानिए कौन सी बीमारी रहेंगी दूर Reviewed by HealthTak on November 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.