International Men's Day 2023: अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानिए आज का महत्व और थीम

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 

International Men's Day 2023: विश्व के लगभग 60 से ज्यादा देशों में हर साल 19 नवंबर को 'इंटरनेशनल मेन्स डे' मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य, समाज में मौजूद पुरुष रोल मॉडल्स में लाना, लैंगिक समानता, पुरुषों के सकारात्मक गुणों की तारीफ करना आदि। भारत में पहली बार साल 2007 में 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस थीम (International Men's Day Theme)�

हर साल विश्वभर में 'इंटरनेशनल मेन्स डे' अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले साल इसकी थीम 'पुरुषों और लड़कों की मदद करना था, लेकिन इस साल 2023 में 'इंटरनेशनल मेन्स डे' की थीम है जीरो मेल सुसाइड यानी विश्वभर में पुरुषों के सुसाइड रेट को कम करना और उन्हें अपनी जिंदगी को खत्म करने से रोकना है।�

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस थीम (International Men's Day History)�

साल 1999 में जेरोम टीलक सिंह ने महसूस किया कि ऐसे पुरुषों का जश्न मनाने का कोई दिन नहीं था। जिन लोगों के बच्चे नहीं थे, जो लड़के या किशोर थे। उन्होंने पुरुष रोल मॉडल के महत्व को भी समझा और 19 नवंबर को अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का फैसला किया था। जिस दिन उनके व्यक्तिगत रोल मॉडल उनके पिता की जयंती भी थी। तभी से अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व (Importance of International Men's Day)�

अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस इसलिए मनाया जाता है कि सभी पुरुष अलग-अलग हैं, लेकिन उनकी सराहना की जानी चाहिए। उनके योगदानों के लिए भी किया जाता है। आज का दिन पुरुषों के उस दबाव को कम करने का दिन है, जो समाज द्वारा उन पर डाला जाता है, लेकिन हमारा समाज उनसे उम्मीद करता है कि वह मजबूत बने, मदद न मांगे। आज का दिन खासतौर पर इन रूढ़ियों को पुरुषत्व को सकारात्मक रूप से परिभाषित करने का है।�

पुरुष दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य

  • पुरुष रोल मॉडल को बढ़ावा देना होगा।�
  • समाज, परिवार, समुदाय, विवाह, पर्यावरण के लिए पुरुष का सकारात्मक योगदान, बच्चों की देखभाल करना।
  • पुरुषों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करना।
  • लिंग संबंधों सुधार करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना चाहिए।
  • एक अच्छी और सुरक्षित दुनिया बनाना।

ये भी पढ़ें:-�Pancakes Recipe: बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं एप्पल पैनकेक, ये रही रेसिपी



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/RTvD2Sc
https://ift.tt/61cnaie
International Men's Day 2023: अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानिए आज का महत्व और थीम International Men's Day 2023: अंतररार्ष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानिए आज का महत्व और थीम Reviewed by HealthTak on November 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.