Diwali 2023 Festival: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली, जानें कौन से हैं ये देश

भारत समेत कई देशों में मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार।

भारत समेत कई देशों में मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार।

Diwali 2023:�खुशियों के त्यौहार दिवाली पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर तरफ घरों पर जगमगाती लाइटें इस पर्व का गवाह बन रही हैं। यह पर्व सिर्फ आतिशबाजी का त्योहार नहीं है बल्कि तन, मन और धन की समृद्धि हासिल करने और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का पर्व है। दिवाली का त्यौहार आने से पहले ही लोग घर की साफ सफाई से लेकर कई तरह की तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। इस बार देश भर में यह पर्व 12 नवंबर यानी की रविवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार ना सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में बल्कि विदेश में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि दिवाली भारत के अलावा किन-किन देशों में मनाई जाती है।

नेपाल

नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है। यहां दीपावली के त्यौहार को 'तिहाड़' के रूप में मनाया जाता है। दिवाली नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, दूसरे दिन कुत्तों की पूजा, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं, जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। नेपाल इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाता है।

थाईलैंड

थाईलैंड में दिवाली को 'लैम क्रियॉन्ग' के नाम से मनाया जाता है। ये त्योहार लगभग दिवाली की तरह होता है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। थाई कैलेंडर के अनुसार, ये साल के 12वें महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

श्रीलंका

श्रीलंका में दिवाली का त्योहार इसलिए भी खास महत्व रखता है क्योंकि ये महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। ये देश के सबसे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। इस दिन यहां के लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं। इस दिन को नेशनल हॉलिडे रखा जाता है।

जापान

दीपावली के दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।

मलेशिया

यहां दिवाली के पर्व को 'हरि दिवाली' के रूप में मनाया जाता है। मॉरीशस में हिंदू समुदाय मॉरीशस की आबादी का लगभग 50 फीसदी है। इस दिन यहां लोग देवी-देवताओं की पूजा करते हैं।

फिजी

फिजी में भारतीय नागरिकों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां हर भारतीय त्योहार की धूम धाम से मनाया जाता है। यहां भी लाइटनिंग से घर सजाए जाते हैं और लोगों को गिफ्ट दिए जाते हैं। फिजी में दिवाली के दिन सभी सार्वजनिक स्थल बंद होते हैं।

ये भी पढ़ें:-�इस साल भी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे पीएम मोदी, जानें- अब तक कहां-कहां मनायी दीपावली



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/HGRXJLa
https://ift.tt/2ObVNKE
Diwali 2023 Festival: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली, जानें कौन से हैं ये देश Diwali 2023 Festival: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली, जानें कौन से हैं ये देश Reviewed by HealthTak on November 11, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.