Bun Hairstyle Side Effects: घर में रोजाना बनाकर रखती हैं जूड़ा, तो जान लें इसके नुकसान

जूड़ा बनाने के नुकसान।

जूड़ा बनाने के नुकसान।

Bun Hairstyle Side Effects: आजकल जूड़ा बनाने का क्रेज सभी लड़कियों में है। आमतौर पर महिलाओं और लड़कियां की आदत होती है कि बार-बार बालों में हाथ मारते रहने की और नीचे लटकते बालों का जूड़ा बना लेती हैं। वहीं, आज के समय में जूड़ा बनाना लड़कियों की पहली पसंद होता जा रहा है, क्योंकि ये बनाना काफी आसान होता है। इससे बाल बार-बार मुंह पर नहीं आते और गर्मी भी नहीं लगती है। इसलिए सबसे आसान हेयरस्टाइल यही है, लेकिन क्या आपको पता है इस आरामदायक हेयरस्टाइल को रोजाना बनाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं।�

रोजाना जूड़ा बनाने से क्या नुकसान होता है

  • ऐसा कहा जाता है कि जूड़ा बनाने से बालों की ग्रोथ काफी कम हो जाती है। अगर रोज एक ही तरीके से बालों को मोड़ा जाएं, तो बाल सही ढंग से नहीं बढ़ते और लंबाई कम रह जाती है।�
  • जूड़ा बनाने की वजह से बाल खींचते हैं और कमजोर हो जाते है। यही कारण है कि बाल हल्के होने लगते हैं और टूटने लगते हैं। इसके साथ ही बाल मजबूत और घने भी नहीं हो पाते हैं।�
  • पूरा दिन जूड़ा बनाकर रखने की वजह से सिर में एक ही जगह पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इससे माइग्रेन का खतरा भी हो सकता है।�
  • रोजाना खींचकर जूड़ा बनाने से हेयरलाइन पीछे की ओर खिसक सकती है। इससे आपका माथा चौड़ा दिख सकता है। साथ ही, बाल गिरने लगते हैं। इससे फेस लुक खराब हो सकता है।�
  • पूरा दिन खींचकर जूड़ा बनाने की वजह से नसों पर तनाव भी बढ़ सकता है।�
  • रोज जूड़ा बनाने की वजह से उतनी जगह पर ऑयल का सिक्रीशन बढ़ने लगता है। इसकी वजह से स्कैल्प ऑयली हो जाता है। इसी वजह से यह धूल मिट्टी सिर में जम जाती है और बाल कमजोर होने लगते हैं।
  • बालों को रोज मोड़ने से उनका शेप खराब हो जाता है। अगर आप भी रोज जूड़ा बनाती हैं, तो आपके बालों की शेप खराब हो जाती है। फिर जब भी आप कोई हेयरस्टाइल बनाते हैं, तो बाल मुड़े ही रहते हैं।
  • जूड़ा बनाने पर महिलाएं कई तरह के कामों को जल्द से जल्द निपटा लेती हैं, जैसे वर्कआउट, किचन के काम आदि, लेकिन इस आराम के साथ जुड़ा आपके लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है। ऐसा माना जाता है कि लंबे समय तक जूड़ा बना कर रखने से सिर पर हवा नहीं लगती और धूल मिट्टी जमी की जमी रह जाती है। इसकी वजह से हाइजीन प्रभावित होते हैं और संक्रमण होने का डर भी अधिक बढ़ जाता है।�

ये भी पढ़ें:-�Skin Care: कुछ आदतों से हो सकते हैं एक्ने और ब्रेकआउट्स, जल्द ही करें इनमें सुधार



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/sDKcI6Y
https://ift.tt/0HbIeKD
Bun Hairstyle Side Effects: घर में रोजाना बनाकर रखती हैं जूड़ा, तो जान लें इसके नुकसान Bun Hairstyle Side Effects: घर में रोजाना बनाकर रखती हैं जूड़ा, तो जान लें इसके नुकसान Reviewed by HealthTak on November 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.