Rose Oil Benefits:�आप सभी ने गुलाब जल के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन, क्या आपने कभी रोज ऑयल के बारे में सुना है। रोज ऑयल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस ऑयल को एसेंशियल ऑयल की कैटेगरी में रखा जाता है। रोज ऑयल में एंटीस्पास्मोडिक, एंटीसेप्टिक, एंटीडिप्रेसेंट, एंटीवायरस और एंटी प्लास्टिक समेत कई गुणों की मौजूदगी होती है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
रोज ऑयल किस चीज में फायदेमंद है
- रोज ऑयल को लगाने से बदन दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही कई तरह के दर्द से छुटकारा मिलता है।�
- अगर आप टेंशन में रहते हैं, तो आप अपना मूड सही करने के लिए रोज ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।�
- रोज ऑयल की सहायता से चोट और जख्मों को भरने में मदद मिलती हैं।
- इस तेल में एंटीसेप्टिक के गुण मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।�
ऐसे करें रोज ऑयल का इस्तेमाल
आमतौर पर गुलाब का तेल काफी महंगा होता है। क्योंकि, इसमें कई गुणों की मौजूदगी होती हैं। लेकिन, इसके लिए इसका पतला होना ज्यादा जरूरी है। इसके बाद आप तेल कोे सूंघ लें और अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इसका रोज ऑयल को इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।
- गुलाब के तेल का इस्तेमाल बाथ के लिए भी किया जाता है। तेल की लगभग 10 बूंदे करियर के तेल में मिला दें और इसके बाद गर्म बाथ टब में डाल दें। उसके बाद नहा लें। ऐसा करना स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- फुट बाथ के लिए रोज तेल अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप सबसे पहले एक छोटे टब में तेल की कुछ बूंदे डाल दें और लगभग 10 मिनट के लिए अपने पैर को उसमें ही डुबोएं रहे। इससे आप काफी राहत महसूस करेंगे।�
- रोज ऑयल को सूंघने से टेंशन और किसी भी तरह का स्ट्रेस गायब होने लगता है। इसके साथ ही शरीर का भारीपन दूर होता है।�
- शरीर की मालिश के लिए रोज ऑयल अच्छा विकल्प है, इससे बॉडी काफी रिलैक्स महसूस करती है और कई तरह के दर्दों से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं।�
ये भी पढ़ें:-��Best Sleeping Position: सोते समय न अपनाएं ये पोजीशन
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/ljXYUk6
https://ift.tt/EQbYH4n

No comments: