Recipe: मेहमानों के आने पर फटाफट बनाएं फेनी खीर, देखें विधि

घर पर बनाएं फेनी खीर।

घर पर बनाएं फेनी खीर।

Recipe: खाना खाने के बाद मीठा खाना भारत की पुरानी परंपरा है। अगर आपको खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत है, तो फेनी खीर जरूर बनाएं। फेनी खीर को फेनिया के नाम से भी जाना जाता है। घर पर अचानक मेहमानों के आने पर उनके स्वागत में अगर कुछ मीठा खिलाना चाहते हैं, तो इस डिश को 10 मिनट में बना सकते हैं। यह डिश स्वाद के साथ ही आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखती है। यह डिश दूध से बनाई जाने वाली एक तरह की मिठाई है। इसे आप ठंडा करके भी खा सकते हैं। अगर आपको गर्म खाना पसंद है, तो आप इसे गर्म भी खा सकते हैं। आपको बता दें कि फेनी खीर का खास संबंध करवा चौथ से है। इस डिश को महिलाएं सरगी के रूप में भी सेवन करती हैं। घर पर फटाफट बनाएं फेनी खीर। जानिए इसे बनाने का आसान तरीका...

आवश्यक सामग्री

फेनी (पतले नूडल्स)

घी

सूखे मेवे

चीनी

इलायची पाउडर

फेनी खीरबनाने की सामग्रियों की मात्रा

100 ग्राम फेनी (सेवइयां)

1 लीटर दूध

75 ग्राम चीनी

1 चम्मच इलायची पाउडर

केसर कुछ डोरे

12 ब्लांच किये हुए बादाम

12 पिस्ता

10 किशमिश

फेनी खीर बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले केसर को थोड़े से गरम दूध में भिगोकर रख दीजिए।�

इसके बाद बड़े भारी तले वाले बर्तन में लो फ्लेम पर फीनी को सूखा भून लें।

भूनते समय फेनी को बराबर चलाते रहें।

भूनने के बाद गैस को बंद कर बर्तन को एक किनारे रख दें।�

अब उसी भारी तले वाले पैन में दूध उबालें। केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करें।

लो फ्लेम पर दूध को कुछ मिनट तक उबलने दें।

उबलने के बाद दूध में फेनी डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं।

फेनी फूलने पर दूध को सोख लेगी। इसे हल्के हाथों से चलाते रहें।

आंच बंद कर दूध में उबली हुई किशमिश, पिस्ता, बादाम और गुलाब जल डालें।

अगर आपको ठंडा पसंद है तो आप इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रखने के बाद खा सकते हैं।

Also Read:�Churros Recipe: घर पर फटाफट बनाएं स्वादिष्ट चुरोस, लोग पूछ बैठेंगे रेसिपी



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Lm6GYnf
https://ift.tt/d1omtFl
Recipe: मेहमानों के आने पर फटाफट बनाएं फेनी खीर, देखें विधि Recipe: मेहमानों के आने पर फटाफट बनाएं फेनी खीर, देखें विधि Reviewed by HealthTak on September 21, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.