लिवर डैमेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण।
लिवर डैमेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण।
Liver Damage Symptoms : हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में शरीर के सभी अंगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं, लिवर उन्ही जरूरतों में से एक है, जो कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाना जाता है। लिवर सिस्टम न केवल पाचन क्रिया और मेटाबॉलिजम को बेहतर करता है बल्कि कई पोषक तत्वों के जरिए शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स को बहाने निकालने में सहायता करता है। इसलिए लिवर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि ये अपना काम सही ढंग से कर सकें।
दरअसल, आजकल लोगों की लाइफस्टाइल( lifestyle) में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लिवर का डैमेज (liver damage)� होना इन्ही समस्याओं में से एक है, इसके कारण लोग काफी परेशान हैं। अगर किसी व्यक्ति का डैमेज हो गया है, तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लिवर डैमज की पहचान समय से की जानी चाहिए। समय पर पहचान न होने के कारण गंभीर बीमारी होने का खतरा हो सकता है। चलिए तो हम इस खबर के जरिए समझने की कोशिश करते हैं कि लिवर डैमेज के शुरूआती लक्षण (Early signs of damage) क्या है, जिनकी आप आसानी से पहचान कर सकते हैं।�
जी मिचलाना और उल्टी आना लिवर डैमेज का लक्षण (nausea and vomiting)�
अगर आपका भी अक्सर उल्टी आने का मन होता है और जी-मचलाने लगता है, तो यह लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यदि खून की उल्टी आए या मल के साथ खून आने लगे, ये भी लिवर डैमेज होने के लक्षण हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना अति आवश्यक है।
पेट के आकार में बदलाव होना (change in shape of stomach)�
ऐसा माना जाता है कि क्रोनिक लिवर डिजीज होने के कारण पेट के अंदर कई तरल पदार्थ जैसे नारियल, लस्सी, छाछ आदि का जमाव हो जाता है। इसके कारण पेट में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। पेटा में इसका फैलाव होना या आकार में बदलाव आना लिवर डैमेज की समस्या हो सकती हैं।
स्किन पर खुजली होना (itching on skin)
यदि आपको स्किन पर लगातार खुजली हो रही हैं। इसका साफ मतलब है कि लिवर की बीमारी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं, तो यह ऑब्ट्रक्टिव पीलिया होने का भी सकेंत है। लेकिन, यह बाइल डक्ट, पैक्रियाज के कैंसर, बाइल डक्ट में पथरी और प्राइमरी बाइलरी सिरोसिस होने का कारण भी हो सकता है।
नींद न आना (Insomnia)�
अगर आपको नींद की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। ऐसा माना जाता है कि लिवर के जरिए ही शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में सहायता मिलती है। अगर ये खराब हो जाता है, तो गंदे पदार्थ खून के अंदर जमा होने लगते हैं। इसके कारण स्लीप साइकिल खराब होने लगती है। जिन लोगों को लिवर सीरोसिस की बीमारी होती है। वह खासकर दिन के समय में नींद आना, नींद में खलल होना, नींद न आना की समस्या से परेशान होते हैं।
पैरों में सूजन आना (swollen feet)�
लिवर डैमेज होने का शुरूआती लक्षण पैरों में सूजन आना भी हैं। क्रोनिक डिजीज होने के कारण पैरों में तरल पदार्था जमा हो जाते हैं। यदि आपको भी पैरों में बेवजह सूजन हो रही है, तो इसे डॉक्टर को दिखाएं।
ये भी पढ़े :-�Dragon Fruit For Skin : ड्रैगन फ्रूट से मिलते हैं गजब के फायदे
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/d2fn6a1
https://ift.tt/SA6w74p

No comments: