Dengue Fever: डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है Kiwi, जानें क्यों खानी चाहिए

 प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करती है कीवी।

 प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करती है कीवी।

Dengue Fever: बीते साल डेंगू के प्रकोप से शायद ही कोई बचा होगा। डेंगू न सिर्फ इंसान कमजोर बनाता है बल्कि जान तक ले लेता है। बीते कुछ समय से डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिसका भय लोगों में देखा जा सकता है। यह बुखार प्लेटलेट्स को डाउन कर इंसान को इतना कमजोर कर देता है कि वह खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहता है। बुखार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे दवा के साथ-साथ फल यानी कीवी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कीवी का प्लेटलेट्स के किस प्रकार संबंध रखता है।

डेंगू होने का कारण

हम सभी यह जानते हैं कि मच्छर के काटने से डेंगू होता लेकिन क्या आपको पता है कि डेंगू कई और कारणों से भी हो सकता है। डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसी गंभीर परेशानियों की वजह से भी हो सकता है। अगर आप इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं, तो आपको जरूरी मेडिसिन के साथ-साथ हेल्दी खाना भी खाना चाहिए। हेल्दी सब्जियां, फ्रूट आदि अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों का सेवन कर आप कम समय में रिकवर हो सकते हैं। फ्रूट्स में मुख्य रूप से कीवी जरूर शामिल करें क्योंकि कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो दिल और पाचन को सही रखने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बेहतर रखता है।

कीवी में पाए जाने वाले गुणों से होने वाले फायदे

-कीवी में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों पाए जाते है। कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही शरीर को तनाव से दूर रखता है।�

-इसके साथ विटामिन सी आयरन की मात्रा को अवशोषित करने में भी मदद करता है, और विटामिन बी 9 यानी फोलेट प्रदान करता है, जो ब्लड प्लेटलेट्स का संख्या को बढ़ाने काम करता है।�

-कीवी का सेवन दिल को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद है। कीवी में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही यह पेट संबंधी बीमारी, कब्ज और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से दूर रखता है।�

-कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनॉयड और आयरन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से आंखें स्वस्थ रहती हैं।�

-जब इंसान की इम्यूनिटी कम होती है तो उसे अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कीवी का सेवन करने से फेफड़े हेल्दी रहते हैं और सही से काम करते हैं।

Also Read:�Cold And Flu Home Remedies : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/wzvmo3h
https://ift.tt/JTKfuEB
Dengue Fever: डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है Kiwi, जानें क्यों खानी चाहिए Dengue Fever: डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है Kiwi, जानें क्यों खानी चाहिए Reviewed by HealthTak on September 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.