Cold And Flu Home Remedies : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

Cold And Flu Home Remedies :�मौसम बदलने के बाद सबसे पहले लोगों को जुकाम, सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से आप काफी परेशान होते हैं और कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते हैं। आप चाहे तो इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का भी सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।�

1.हल्दी वाला दूध पीएं

अगर आपको भी सर्दी, जुकाम और गले में खराश है तो� एक� गिलास गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपकी बंद नाक खुल जाएगी और गले की खराश में भी राहत मिलेगी।�

2. जुकाम में तुलसी का सेवन करें

जुकाम या गले में खराश की समस्या होने पर आप तुलसी का काढ़ा भी बना सकते हैं। इसके लिए आप 8 से 10 पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें और काढ़ा तैयार कर लें। इस काढ़े को रोजाना 1 बार पीने से आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं अगर बच्चे सर्दी का शिकार हो गए हैं, तो उन्हें 6 से 7 बूंद अदरक और तुलसी का रस शहद में मिक्स करके खिलाएं। ये बंद नाक को खोलने में मदद करता है।

3. मेथी और अलसी खाएं��

मौसम संबंधी बीमारियों से बचने के लिए आप मेथी और अलसी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा बंद नाक को खोलने के लिए आप 4 से 5 ग्राम लेकर गर्म पानी में उबाल लें और जब वह अच्छी तरह से उबल जाएं। तो इसे थोड़ा ठंडा कर लें। इसके बाद आप 4 बूंदे नाक में डाल सकते हैं। इससे आपको जुकाम में भी आराम मिलेगा।

4. अजवाइन खाना लाभदायक

जुकाम होने पर 10 ग्राम हल्दी और 10 ग्राम अजवाइन को 1 कप पानी लेकर उबाल लें। जब पानी बिल्कुल आधा रह जाएं, तो इसमें गुड़ मिलाकर पीने से जुकाम की समस्या दूर होती है और नाक से पानी आना भी बंद हो जाएगा।�

5. काली मिर्च को शहद में मिलाकर खाएं�

काली मिर्च के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाने पर जुकाम में आराम मिलता है और बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है।�

6. सोते वक्त नाक में डालें सरसों का तेल

कई बार घर में किए गए घरेलू उपायों की मदद से ही जुकाम को सही किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सरसों के तेल की 2 बूंद नाक में डालने से जुकाम में आराम मिलता है। अगर ऐसा किया जाता है, तो नाक से संबंधित कोई रोग नहीं होगा।

7. अदरक का रस खाएं�

जुकाम, गले में खराश से संबंधी समस्या होने पर कई लोग अदरक के रस को शहद में मिलाकर खाने की सलाह देते हैं। वहीं कफ वाली खांसी के लिए अदरक को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है। अदरक के छोटे टुकड़े, 2 लौंग, 2 काली मिर्च और 5 से 10 तुलसी के पत्तों को पीसकर पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तब उसमें 1 चम्मच शहद को मिलाकर पीने से जुकाम में आराम मिलता है। अगर इन चीजों को नहीं कर पाते है। तब आप घी में अदरक के टुकड़ों को भूनकर पीसकर खाएं। ऐसा करने से नाक से पानी आना बंद हो जाता है।

8. मुनक्का खाना सेहत के लिए फायदेमंद

जुकाम के दौरान मुनक्का काफी फायदेमंद है। 8 से 10 मुनक्के को पानी में उबालें और जब पानी आधे से कम रह जाएं। तब मुनक्के को निकाल कर खा लेना बेहतर होता है। ऐसा करने से राहत मिल सकती है।

9. लहसुन को घी में भूनकर खाएं�

�लहसुन के अंदर एलिसिन नामक एंटी वायरल,एंटी फंगल और एंटी मौजूद होताबैक्टीरियल� है। इसकी मदद से सर्दी, जुकाम, खांसी को दूर करने में सहायता करता है। इससे आराम पाने के लिए लहसुन की 6 से 7 कलियों को घी में भूनकर खाने से जुकाम में आराम मिलता है।�

ये भी पढ़ें:-��Electric Shock in Children: बच्चे को लग गया करंट

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Aistm0C
https://ift.tt/JTKfuEB
Cold And Flu Home Remedies : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे Cold And Flu Home Remedies : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे Reviewed by HealthTak on September 22, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.