Rain effect on health: बारिश में नहाना सेहत के लिए फायदेमंद, बेमौसम में बदरा बरसे तो हो जाएं सावधान

बारिश में भीगना सही और गलत। 

बारिश में भीगना सही और गलत। 

Rain effect on health: बारिश आने का इंतजार हर किसी को रहता है, इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिलती है। वहीं आसमान से गिरती बूंदे लोगों को राहत का अहसास कराती है। आपने कई फिल्में ऐसी भी देखी होंगी, जिनमें रोमांटिक गाने बारिश को लेकर बनाए जाते हैं और इनकी धुन पर नाचना लोगों को भी बेहद पसंद होता है। जैसे ही बारिश का मौसम आता है, तो कई लोग बारिश में भीगना पसंद करते है। परंतु कई लोग बीमार होने की वजह से नहीं भीगते हैं। आज हम बात करेंगे कि बारिश में भीगना स्वास्थ के लिए सही या गलत। चलिए तो इस खबर के जरिए समझने की कोशिश करते हैं...

बारिश में नहाने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। दरअसल, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर और दिमाग को किस चीज की आवश्यकता है। चलिए सबसे पहले जानते हैं...

बारिश में नहाने से क्या फायदा होता है (rain water benefits)

1. स्किन की समस्याएं दूर होती हैं

अगर आप भी बारिश आने पर नहाते हैं, तो सबसे बड़ा फायदा है कि ये त्वचा को साफ करने में काफी कारगार है। ऐसा माना जाता है कि बारिश का पानी साफ होता है और स्किन को सॉफ्ट, सुंदर और चमकदार बनाता है। ऐसा करने से स्किन की समस्या कई हद तक दूर हो जाती है।

2. मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा (Rain water beneficial for mental health)

बारिश में भीगने से लोगों को एक सुकून मिलता है। इसकी वजह से कुछ देर तर आप स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन की समस्या से दूर हो जाते है। कई लोगों का मानना है कि बारिश की बूंदे लोगों की मेंटल हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती हैं।

3. उमस भरी गर्मी से राहत

गर्मी को लेकर कई लोग काफी नाजुक होते हैं। उन लोगों के लिए बारिश में भीगना अच्छा माना जाता है। इससे लोगों को शरीर में ठंडक मिलती है और उमस भरी गर्मी से राहत मिलती हैं। अगर आप भी उमस भरी गर्मी से नहाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये विकल्प अच्छा हो सकता है।

बारिश में नहाने के क्या नुकसान है (Disadvantages of bathing in rain)

1. वायरल इंफेक्शन होने का खतरा

बदलते मौसम के कारण हुई बारिश से कई वायरल इंफ्केशन होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप बारिश में भींगते है, तो कीटाणु आराम से शरीर में एंट्री कर सकते हैं। इससे सर्दी,जुकाम,वायरल इंफ्केशन, बुखार होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

2. पॉल्यूटेंट से करना पड़ेगा सामना

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम की पहली बारिश से सभी को बचाव करना चाहिए। जब मौसम की पहली बारिश होती है, तो वातावरण में पॉल्यूटेंट की मौजूदगी होने के कारण कई बीमारी आपके शरीर में प्रवेश कर सकती हैं।

बारिश में भीगना सही और गलत (bathing in rain is right or wrong)

बारिश में भीगना आपके लिए तभी सही साबित हो सकता है, जब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉग हो। वरना ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक होगा और कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। जो कि कई बार जानलेवा होता है। इसलिए अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉग हैं, तभी नहाने जाएं।�

ये भी पढ़े:-��Cold And Flu Home Remedies : सर्दी-जुकाम से हैं परेशान

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2V8wkub
https://ift.tt/JTKfuEB
Rain effect on health: बारिश में नहाना सेहत के लिए फायदेमंद, बेमौसम में बदरा बरसे तो हो जाएं सावधान Rain effect on health: बारिश में नहाना सेहत के लिए फायदेमंद, बेमौसम में बदरा बरसे तो हो जाएं सावधान Reviewed by HealthTak on September 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.