Mangoes Health Benefits: आम खन स मलत ह गजब क फयद जन एक दन म कतन खन चहए ?

Mangoes Health Benefits: आम खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानें एक दिन में कितने खाने चाहिए ?

Mangoes Health Benefits: आम खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानें एक दिन में कितने खाने चाहिए ?

Mangoe Health Benefits : कई लोगों को आम खाना बहुत अच्छा लगता है, जैसे ही आम का सीजन शुरू होता है, वह आम की तरह-तरह की डिशेज, शेक और आम को काटकर खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग शुगर बढ़ने और कैलोरी ज्यादा होने की वजह से आम खाने से परहेज करते हैं। आइए जानते हैं कि आम खाने के फायदे.....

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आम विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम, बिटा कैरोटीन, फोलेट, प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 

1- स्किन के लिए फायदेमंद (Mango good for Skin)

आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। आम का सेवन करने से शरीर में कोलाजन की मात्रा बढ़ती है, जो झाइयों और झुर्रियों को हटाने में मदद करता है। 

2- कैंसर के खतरे को कम करता है 

आम में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये कैंसर (Fruit for Cancer) से लड़ने में मदद करता है, हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आम खाने से कैंसर पूरी तरह ठीक हो जाता हो, इसके अलावा बीटा कैरोटीन फ्री रेडिकल से लड़ता है और सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है। 

3- दिल के लिए अच्छा होता है आम 

आम दिल के अच्छे मरीजों के लिए भी अच्छा होता है, इसमें ग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ब्लड प्रेशन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आम में मैग्नीफेरिन नाम की भी एक खास चीज पाई जाती है, जो शरीर में आने वाली सूजन को कम करने में मदद करती है। 

4-पाचन क्रिया को बनाना है बेहतर 

आम का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, इसमें फाइबर और अमाइलेज कंपाउंड होते हैं, जो कब्ज (Constipation Remedy) की समस्या को कम करते हैं। वहीं  इसमें पाए जाने वाला अमाइलेज पेट में जाने के बाद खाने को तोड़ने का काम करता है। इससे पाचन  क्रिया बेहतर होती है। 

5- आंखों की करता है देखभाल 

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आम में एक जेक्सैंथिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। 

एक दिन में खाने चाहिए इतने आम 

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक समय में एक पूरा आम खाने की बजाय केवल आधा आम ही खाना चाहिए। इसे आप दो बार खा सकते हैं, क्योंकिआम फ्रुक्टोज से भरपूर होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें - Fruits For Diabetes: इन मीठे फल का सेवन करना होगा बहुत ही लाभदायक, शुगर भी रहेगा मेंटेन



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/olLmjec
https://ift.tt/T6wuRtq
Mangoes Health Benefits: आम खन स मलत ह गजब क फयद जन एक दन म कतन खन चहए ? Mangoes Health Benefits: आम खन स मलत ह गजब क फयद जन एक दन म कतन खन चहए ? Reviewed by HealthTak on July 01, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.