Wisdom Teeth आने के बाद इंसान में आती है अक्ल, जानिये कितना सच और कितनी अफवाह

जानिए अक्ल दाढ़ क्या है और क्यों निकलती है।

जानिए अक्ल दाढ़ क्या है और क्यों निकलती है।

Know Every Detail About Wisdom Teeth: हम सभी जानते हैं कि हमारे मुंह में 32 दांत होते हैं, जिसे हम बत्तीसी भी कहते हैं। हालांकि, यह 32 दांत एक साथ नहीं बल्कि उम्र के साथ धीरे-धीरे निकलते हैं। जब व्यक्ति वयस्कावस्था (Adulthood) तक पहुंचता है, तब तक ज्यादातर लोगों में 28 दांत निकल चुके होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 17 से 21 साल की उम्र में जबड़ों में नए दांत आते हैं, जिन्हें विसडम टीथ (Wisdom Teeth) कहा जाता है। लोग ऐसा मानते हैं कि ये दांत इंसानों में अक्ल आने का संकेत होते हैं। हालांकि, यहां सवाल ये भी उठता है कि क्या इन दांतों के आने से पहले इंसान में अक्ल की कमी थी और जिन लोगों के यह दांत नहीं निकले हैं, क्या उनमें अक्ल आएगी ही नहीं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अक्ल दाढ़ क्या होती है और क्यों निकलती है।

अक्ल दाढ़ का अक्ल आने से क्या है संबंध (Relation between Wisdom Teeth and Wisdom)

विशेषज्ञों की मानें, तो विसडम टीथ (Wisdom Teeth) का अक्ल आने से कोई संबंध नहीं होता है। शायद इसे अक्ल का दांत इसलिए कहते हैं, क्योंकि ये दांत आमतौर पर आपके बड़े होने के बाद ही निकलते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि जरूरी नहीं कि सभी को ये दांत आएं ही। अध्ययन में पाया गया है कि देश और दुनिया की आधी आबादी में अक्ल का केवल एक ही दांत आ पाता है और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनमें वह एक दांत भी नहीं आता है। ऐसे में इसे अक्ल आने से जोड़कर देखने का कोई साइंटिफिक लॉजिक नहीं है।

क्यों आते हैं विसडम टीथ या अक्ल दाढ़ (Why do wisdom teeth come) 

विशेषज्ञों के मुताबिक, जन्म के समय ही इंसानों में सभी 32 दांत बन जाते हैं। ये दांत इंसान की खोपड़ी में ऊपर की ओर होते हैं। सबसे पहले बच्चों में 20 दांतों का एक सेट आता है। यह प्रक्रिया 21-25 साल तक चलती रहती है और आखिरी सेट के दांतों में अक्ल दाढ़ आती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि 25 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में बस एक ही अक्ल दांत आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो हमारे जबड़े समय के साथ छोटे होते जा रहे हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे-जैसे इंसान का दिमाग समय के साथ बड़ा होता गया है, वैसे ही इंसान के जबड़ों का आकार कम हो गया। यही कारण है कि अक्ल दांत के निकलते समय आपको दर्द और असहज महसूस होता है, क्योंकि जबड़ों का साइज छोटे होने की वजह से यह दांत बाकी दांतों के साथ फिट ही नहीं हो पाता है।

अक्ल दांत आने के ये हैं संकेत (Wisdom Teeth Symptoms)

- अक्ल दाढ़ निकलने पर आपके जबड़ों के पिछले हिस्से में दर्द या सूजन आने लगती है।

- अक्ल दांत आने पर नसों के ऊपर दबाव पड़ता है, जिस वजह से चेहरे में दर्द की समस्या होती है।

- इन लक्षणों के दिखते ही आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। जांच के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जाती है कि दांत सही तरीक से आ रहे हैं या नहीं। कुछ स्थितियों में ये आड़े-तिरछे भी हो सकते हैं।

Also Read: Brushing से पहले पानी पीना सेहत के लिए कितना सही, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

क्या इन दांतों को निकलवा दें (Wisdom Teeth Removal)

डॉक्टर कहते हैं, कुछ मामलों में इन अक्ल दांतों को निकालने की जरूरत हो सकती है, लेकिन हर मामले में हो यह भी जरूरी नहीं है। ऐसी स्थिति तब आती है जब दांत टेढ़े हों, मसूड़ों में संक्रमण का कारण बन रहे हों या दूसरे दांतों (Teeth) को नुकसान पहुंचा रहे हो। 

- दांतों या जबड़ों में दर्द होना

- संक्रमण का फैलना

- मसूड़ों की समस्या होना

- सिस्ट-ट्यूमर का खतरा भी हो सकता है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/KHzLwxO
https://ift.tt/J1RYGes
Wisdom Teeth आने के बाद इंसान में आती है अक्ल, जानिये कितना सच और कितनी अफवाह Wisdom Teeth आने के बाद इंसान में आती है अक्ल, जानिये कितना सच और कितनी अफवाह Reviewed by HealthTak on June 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.