सिंघाड़े के आटा से वजन तेजी से कम होता है।
सिंघाड़े के आटा से वजन तेजी से कम होता है।
Water Chestnut Flour: आजकल के लाइस्टाइल और खान- पान के वजह से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा हो गई है। लोग इसके लिए बिना किसी डॉक्टर के सलाह के कई प्रकार के डाइट (diet) को फॉलो (follow) करने लगते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार के एक्सरसाइज (exercise) भी करते हैं। आमतौर पर सभी के घरों में गेहूं के आटे का ही प्रयोग होता है, लेकिन आज हम आपको सिंघाड़े के आटे (chestnut flour) के फायदे के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपका वजन तेजी से कम होता है।
सिंघाड़े का आटा कैसे खाया जाता है
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो सिंघाड़े के आटे के सेवन से वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसके कई प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। आप इसकी रोटी, पूड़ी , पकौड़ा और ढोकला शामिल है। आप इसका सेवन ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं, इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप अधिक भोजन करने से बचते हैं और आपको लंच तक भूख नहीं लगती है। इसलिए विशेषज्ञ इसके सेवन के लिए सलाह देते हैं।
also read: Benefits Of White Onion: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है सफेद प्याज, दूर होंगी कई बीमारियां
सिंघाड़े के आटे के अन्य फायदे
जिन लोगों को थायराइड (thyroid) की समस्या होती हैं,उन्हे अपने डाइट में सिंघाड़े का आटे को शामिल करने की सलाह दि जाती है क्योंकि इसमें आयोडीन (iodine), पोटेशियम (potassium) और विटामिन बी6 (vitamin B6) पाए जाते हैं।
-नाश्ते में सिंघाड़े के आटे की रोटी खाएंगे तो आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और सामान्य एक्टिविटीज (normal activities.) करने में भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएंगी।
-आपको बता दें कि सिंघाड़े के आटे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है और इसके साथ इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए ये हमारे बल्ड प्रेशर (blood pressure) बढ़ने से रोकता है और मेंटेन करता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2wc5JRO
https://ift.tt/mOw5Wxv

No comments: