Summer Skin Care: गर्मियों में प्रयोग करें चंदन का लेप, पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

गर्मियों में प्रयोग करें चंदन का लेप।

गर्मियों में प्रयोग करें चंदन का लेप।

 How To Make Chandan Face Pack:: पुराने जमाने के लोग अपने त्वचा की देखभाल के लिए चंदन का खूब प्रयोग करते थे। चंदन की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके प्रयोग से आप की त्वचा को ठंडक मिलती है। चंदन की तासीर ठंडी होने के कारण इसका प्रयोग गर्मियों में खूब किया जाता है। चंदन का फेस पैक लगाने से पिंपल्स, एक्ने और दाग धब्बों की समस्या कम होने लगती है। इसके साथ ही चंदन के प्रयोग से आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों की गति को भी धीमा कर देती है। आज हम आपको बताएंगे चंदन का पैक कैसे बनाएं और कैसे प्रयोग करें।

चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

सबसे पहले आप 3 से 4 चम्मच चंदन का पाउडर लें।

अपने आवश्यकतानुसार पानी लें।

चंदन का फेस पैक बनाने की विधि

चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा बाउल लें।

फिर इसमें 3 से 4 चम्मच चंदन का पाउडर डालें।

इसके बाद आवश्कतानुसार पानी डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।

अब आपका चंदन का फेस पैक बनकर तैयार हो गया है।

यह भी पढ़े: Ajwain Health Benefits: बड़े काम के हैं ये छोटे बीज, जानें वजह

कैसे प्रयोग करें चंदन का फेस पैक

चंदन का फेस पैक लगाने से पहले अपने फेस को अच्छे से धो लें।

इसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं।

अब इसे 10 से 15 मिनट तक सुखने दें।

सुखने के बाद इसे ताजे पानी से धो दें।

इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम 2 बार करें

गर्मियों में फेस पर चंदन का पैक लगाने के फायदे

गर्मियों में फेस पर चंदन का पैक टैनिंग को रिमूव करता है।

गर्मियों में फेस पर चंदन का पैक लगाने से चेहरा ठंडा रहता है।

गर्मियों में फेस पर चंदन का पैक लगाने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या नहीं होती है।

गर्मियों में फेस पर चंदन का पैक लगाने से दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में सहायता मिलती है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/K5qLMjt
https://ift.tt/J1RYGes
Summer Skin Care: गर्मियों में प्रयोग करें चंदन का लेप, पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन Summer Skin Care: गर्मियों में प्रयोग करें चंदन का लेप, पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन Reviewed by HealthTak on June 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.