Rice For Diabetes: डयबटज क मरज भ इस चवल क कर सकत ह अपन डइट म शमल नह बढग शगर

असम के जोहा चावल से नहीं बढ़ता आपका शुगर

असम के जोहा चावल से नहीं बढ़ता आपका शुगर

Best Rice for Diabetes: भारत में चावल का सेवन हर रोज हर घर में होता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनका पेट बिना चावल खाए भरता ही नहीं है। चावल का प्रयोग हम कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए करते हैं। जैसे- खिचड़ी, बिरयानी, खीर आदि। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें चावल खाने के लिए मना किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, शुगर के मरीजों की। जिन्हें चावल न  खाने की सलाह दी जाती है। सफेद चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। आज हम आपको एक ऐसे चावल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। 

जोहा चावल

जोहा चावल की खेती सर्दियों में असम राज्य के गारो हिल्स में की जाती है। कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि असम के जोहा चावल को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर बढ़ेगा नहीं बल्कि कंट्रोल होगा। इसलिए आप जोहा चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Also Read: Headache Home Remedies: सिर दर्द से मिनटों में राहत मिलेगी, अपनाएं ये घरेलू उपाय

जोहा चावल के फायदे (benefits of Joha rice)

- जोहा चावल के सेवन से आपका शुगर लेवल और डायबिटीज दोनों ही नियंत्रित किया जा सकता है

- डायबिटीज के मरीजों को डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर (cardiovascular) रोगों के होने का खतरा कम होता है।

-जोहा चावल में पाए जाने वाले अनसैचुरेटेड फैटी एसिड यानी (omega-6) और (omega-3) फिजियोलॉजिकल कंडीशन को ठीक करने में सहायता करता है।

-इस चावल का प्रयोग भूसी का तेल बनाने में भी किया जाता है।

-यह चावल शाकाहारी (vegetarians) और वीगन (vegans) लोगों के लिए प्लांट-बेस्ड प्रोटीन (protein) का एक अच्छा स्त्रोत है।

स्वाद के लिए मशहूर है असम के जोहा चावल (Assam's Joha rice is famous for taste)

असम के जोहा चावल, बासमती चावल के समान ही होते हैं। इसलिए इसे जीआई टैग से सम्मानित किया जा चुका है। इसकी सुगंध बासमती चावल के जैसे नहीं होती है, लेकिन यह अपने बेहतरीन स्वाद के लिए मशहूर है। 


Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Rhy5g0D
https://ift.tt/fnAYhlO
Rice For Diabetes: डयबटज क मरज भ इस चवल क कर सकत ह अपन डइट म शमल नह बढग शगर Rice For Diabetes: डयबटज क मरज भ इस चवल क कर सकत ह अपन डइट म शमल नह बढग शगर Reviewed by HealthTak on June 30, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.