Masoor Dal Health Benefits: नयटरशन क पवर हउस ह य दल डइट म करग शमल त मलग गजब क फयद

 न्यूट्रिशन का पावर हाउस है ये दाल, डाइट में करेंगे शामिल तो मिलेंगे गजब के फायदे।

 न्यूट्रिशन का पावर हाउस है ये दाल, डाइट में करेंगे शामिल तो मिलेंगे गजब के फायदे।

Health Benefits Of Masoor Dal : दालों को प्रोटीन और न्यूट्रिशन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। ज्यादातर घरों में अरहर, मूंग और चने की दाल खाई जाती है। इनके अलावा भी एक दाल है जो झटपट तैयार हो जाती है, जिसे न्यूट्रिशन का पावर हाउस भी कहा जाता है, ये दाल है मसूर (Masoor dal) की। आइए जानते हैं मसूर की दाल खाने के फायदे (Masoor Dal khane ke fayde) के बारे में...

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट बताते हैं कि मसूर की दाल में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, नायसिन, विटामिन्स समेत कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसलिए इसे पावर हाउस ऑफ न्यूट्रीशन भी कहा जाता है। इसमें वसा की मात्रा नहीं होती है। 

1-आयरन (Iron)

सेहत विशेषज्ञ बताते हैं कि काली, छिलके वाली मसूर दाल में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए यह प्रेगनेंट महिलाओं के साथ किशोरियों के लिए भी फायदेमंद होता है।  एक कप पकी मसूर की दाल से आपके शरीर में आयरन की काफी हद तक पूर्ति होती है। 


2- एनर्जी बूस्टर (Energy Booster )

मसूर की दाल एनर्जी बूस्टर का काम करती हैं, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर्स और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो धीरे-धीरे बर्न होते है और यह लंबे टाइम तक शरीर को ऊर्जा देते है। 


3-वजन कम (lose Weight)

मसूर की दाल रेशेदार, मेटाबॉलिज्म में सहायक, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होती है। इसलिए यह आपके वजन कम करने में मदद करती हैं, जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं, वह इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

4- पाचन में सहायक

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का कहना है कि मसूर दाल की दाल पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। नियमित रूप से दाल का सूप पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी, गले छाती में जलन, पेट दर्द समेत पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है। 


5- इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम

सेहत विशेषज्ञ की मानें तो जब किसी को कभी लूज मोशन, कभी कब्ज होता है तो यह इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम बीमारी के लक्षण हैं। इसलिए ऐसा होने पर एक कप मसूर दाल को एक लीटर पानी में उबाल लें। इस पानी का दिन में 3-4 बार सेवन करें। 


6-मूत्र संबंधी समस्या (Urine related Problem )

जब यूरीन रुक-रुक कर आ रहा हो या पेशाब करते वक्त दर्द जलन महसूस हो रही हो तो ऐसी स्थिति में भी आप पतली मसूर दाल का जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपकी समस्या का समाधान न हो तो फिर ऐसा  इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 




from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/aEwl3K2
https://ift.tt/fnAYhlO
Masoor Dal Health Benefits: नयटरशन क पवर हउस ह य दल डइट म करग शमल त मलग गजब क फयद Masoor Dal Health Benefits: नयटरशन क पवर हउस ह य दल डइट म करग शमल त मलग गजब क फयद Reviewed by HealthTak on June 30, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.