पंचामृत।
पंचामृत।
Sawan 2023 Prasad Recipe : चार जुलाई से सावन का पावन माह शुरू हो रहा है। भगवान शिव को भाँग-धतूरा और गंगाजल तो पसंद है ही। इसके साथ ही उन्हें पंचामृत का भोग भी लगाया जाता है। मान्यता है कि भगवान भोले को पंचामृत भी प्रिय है। इसलिए सावन (Sawan 2023) के पहले सोमवार को आप भी अपने घर में पंचामृत बना सकते हैं और भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं पंचामृत की आसान रेसिपी के बारे में...
पंचामृत सामग्री (Panchamrut Recipe)
-दही- एक बाउल
-दूध- एक लीटर
-घी- दो चम्मच
-मिश्री - स्वादानुसार
-तुलसी के पत्ते - 15
-मखाने - स्वादानुसार
-शहद- दो चम्मच
ऐसे बनाएं
-एक बड़ा बर्तन लें। इसके बाद दही, दूध, शहद, घी और चीनी डालकर सभी को अच्छे से मिला लें।
-जब सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं तो उसमें तुलसी के पत्ते और मखाने मिला दें।
-थोड़ी देर ढककर रख दें। अब पंचामृत बनकर तैयार है।
टिप्स
-आप पंचामृत में थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
-पंचामृत बनने के बाद इसे मखाने और तुलसी के पत्तों से सजाने से इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
-अगर आप पंचामृत को बनाने में ठंडे दूध का इस्तेमाल करते है तो इससे अच्छा फ्लेवर आएगा।
ये है पंचामृत के फायदे
-यह याददाश्त को बढ़ाता है
-स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है
-इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
-आयुर्वेद की मानें तो इसका सेवन करने से पित्त दोष संतुलित होता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/s8HZ1Jv
https://ift.tt/mOw5Wxv

No comments: