नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाए।
नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाए।
Know How To Stop Nail Biting Habits: छोटे बच्चों से बड़ों तक बहुत से लोगों में नाखून चबाने की बहुत बुरी आदत होती है। हम सब जानते हैं कि नाखून चबाने से हाथों के बैक्टीरिया मुंह के जरिए पेट में पहुंच जाते हैं। यह कई तरह की स्वास्थय समस्याओं का कारण बनते हैं, लेकिन इसके साथ ही ये आदत सेल्फ कॉन्फिडेंस पर भी बुरा असर डालती है। बार-बार नाखून चबाने के कारण वह छोटे और खुरदुरे दिखने लगते हैं। इससे सुंदर हाथों का लुक भी बुरा दिखने लगता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपनी नाखून चबाने की बुरी आदत से बचा सकते हैं।
नाखून काटने की आदत के पीछे का कारण
बता दें कि नाखून चबाने की ये छोटी और आम सी लगने वाली आदत के पीछे बहुत सी वजह हो सकती हैं। उदाहरण के लिए जब व्यक्ति बहुत ज्यादा स्ट्रेस या एंग्जायटी का सामना कर रहा होता है, तो उनका शरीर खुद को शांत करने के लिए नेल बाइट करने लगता है। इस तरह के केस में आप देखेंगे कि ऐसे व्यक्ति जब भी किसी स्ट्रेसफुल सिचुएशन में होते हैं, तो वह हमेशा ही दांतों से नाखून चबाने लगाते हैं। खैर, अब हम बात करेंगे की इस बुरी आदत से पीछा कैसे छुड़वाएं।
स्ट्रेस मैनेज करना सीखें
अगर आपको स्ट्रेस की वजह से नाखून चबाने की आदत है, तो आपको अपने स्ट्रेस को मैनेज करना आना चाहिए। स्ट्रेस कम होगा तो व्यक्ति अपने आप ही मुंह में उंगली नहीं डालेगा। इसके लिए आप अपने दिमाग को डाइवर्ट करने के लिए कुछ अन्य चीजों में अपना ध्यान लगा सकते हैं।
नेल पॉलिश का करें इस्तेमाल
महिलाएं अपने नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएं। आप अपने लुक को ध्यान में रखते हुए नेल पोलिश लगाएं। इस तरह आप नाखून को मुंह की ओर ले जाने से खुद को रोकेंगे। नेल पॉलिश बहुत ही कड़वी टेस्ट करती है, जिससे आप बाइटिंग से बचेंगे। बता दें कि पुरुष अपने नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नाखून को बढ़ने न दें
महिलाएं और पुरुष, दोनों ही अपने नाखूनों को बढ़ने ना दें। अपने नाखूनों को लगातार ट्रिम करते रहें। नाखून छोटे होने पर आप उन्हें बाइट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस स्थिति में नेल बाइटिंग से चोट लग सकती है। इस दर्द को कोई भी बर्दाश्त नहीं करना चाहेगा।
नाखून काटने की आदत से बचाव के लिए ये हैं बेहतरीन टिप्स
- कई लोगों को सिर्फ एक खास उंगली का नाखून चबाने की आदत होती है। ऐसी स्थिति में आप उस पर बैंड-ऐड लगा सकते हैं।
- जब भी नाखून चबाने का मन हो, तो उस दौरान मुंह में एक च्यूइंग डाल लें।
- अपने आसपास के लोगों की मदद लें और उन्हें नाखून काटने पर आपको टोकने और रोकने के लिए कहें ।
- अगर आपको लगता है कि नाखून चबाना किसी मेंटल या इमोशनल सिचुएशन की वजह से है, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/TOuPIVt
https://ift.tt/thnAorK

No comments: