Blood Donation: दुआओं के अलावा इन गंभीर बीमारियों से बचाएगा रक्तदान, इम्युनिटी बढ़ने के साथ दिल की होगी रक्षा

ब्लड डोनेशन से शरीर को होगा फायदा।

ब्लड डोनेशन से शरीर को होगा फायदा।

Blood Donation Is Good For Your Health: आपने अक्सर टीवी में रक्तदान से जुड़े विज्ञापन देखें होंगे। इनके अंदर रक्तदान को महादान बताया जाता है। साथ ही, हर स्वस्थ इंसान को बल्ड डोनेट करने के लिए जागरूक भी किया जाता है, लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि रक्तदान करके आप सिर्फ दूसरों की जान ही नहीं बचाते हैं, बल्कि अपनी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। ब्लड डोनेट करने के कई फायदे हैं, जैसे कि आपका स्ट्रेस कम होता है, आप इमोशनली फिट रहते हैं। साथ ही, आपको किसी भी तरह के नेगेटिव विचार नहीं आते हैं । सबसे अच्छी बात यह है कि ब्लड डोनेट करने से आपका खून पतला हो जाता है। बता दें कि खून गाढ़ा होना किसी भी बीमारी की शुरुआत की तरह है।

किस उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं रक्तदान

आम लोगों की मानसिकता बनी हुई है कि रक्तदान करने के बाद इंसान कमजोर हो जाता है, लेकिन सच में ऐसा कुछ नहीं होता है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड डोनेट करने से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। हालांकि, ब्लड डोनेट करना 2 लोगों के फायदे का सौदा हो सकता है। अपना खून देकर आप किसी की जान बचा सकते हैं और खून देने से आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। डॉक्टरों की मानें तो 18-55 साल की उम्र वाला कोई भी हेल्दी इंसान ब्लड डोनेट कर सकता है। इससे कोई साइडइफेक्ट्स नहीं होते हैं, क्योंकि आपके ब्लड डोनेट करते ही कुछ घंटों के अंदर शरीर में नया ब्लड बनने लगता है। ध्यान रहे कि रेड ब्लड सेल्स बनने में 3-6 महीने का समय लगता है, इसलिए हर 6 महीने बाद ही ब्लड डोनेट करें।

ब्लड डोनेट करने से होते हैं ये फायदे

विशेषज्ञों का मानना है कि जो लॉग 6 महीने में ब्लड डोनेट करते हैं, उन्हें हार्ट संबंधी परेशानियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। मीडिया में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अगर कोई भी पुरुष साल में 1 से 2 बार ब्लड डोनेट करते हैं, तो उनके खून में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। इस तरह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही, ब्लड डोनेट करने से खून का गाढ़ापन कम होता है। इससे कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बेहद कम हो जाता है।

- वजन कम होता है: अगर आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, तो रक्तदान इसे कम करने में आपकी मदद करेगा। हालांकि, वजन कम करने के लिए रक्तदान करना कोई समझदारी नहीं है। इसके साथ ही रक्तदान करने से इंसान की सहनशक्ति बढ़ जाती है। हालांकि, रक्तदान करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

- इम्युनिटी बढ़ाता है रक्तदान: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए रक्तदान बहुत फायदेमंद होता है। जब कोई इंसान डायलिसिस या रक्तदान की प्रक्रिया से गुजरता है, तो प्लीहा पूरी तरह से नई एनर्जी के साथ काम करता हैं। रक्त प्लाज्मा में ल्यूकोसाइट्स की वृद्धि होती है, जो हमें कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाती हैं।

- कैंसर का रिस्क होता है कम: खून में आयरन की ज्यादा मात्रा को जमा होने से रोकने के लिए रक्तदान बहुत ही बेहतरीन उपाय है। खून में हाई आयरन के जमा होने से ब्लड कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, रक्तदान के बाद इसका खतरा कम हो जाता है।

- मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा: रक्तदान के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा मेंटल हेल्थ को होता है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो आपके मन में एक सुखद अनुभूति होती है। यही फीलिंग आपको रिफ्रेश फील कराती है और आपको खुशी का एक्सपीरियंस होता है।  



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/qoZF9fc
https://ift.tt/t9nTjF4
Blood Donation: दुआओं के अलावा इन गंभीर बीमारियों से बचाएगा रक्तदान, इम्युनिटी बढ़ने के साथ दिल की होगी रक्षा Blood Donation: दुआओं के अलावा इन गंभीर बीमारियों से बचाएगा रक्तदान, इम्युनिटी बढ़ने के साथ दिल की होगी रक्षा Reviewed by HealthTak on April 09, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.