Health Tips: ये थेरेपी बनेगी हर बीमारी का बेहतरीन इलाज, दवाइयों और एक्सरसाइज के साथ करें इस्तेमाल

म्यूजिक थेरेपी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद।

म्यूजिक थेरेपी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद।

Music Can Make Medicine Many Times Effective: आजकल के समय में लोगों को बीमारियां होना बहुत आम बात है। हमारे बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और बुरी आदतों के कारण कई गंभीर समस्याएं हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में हमें अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो लंबे समय तक इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाते। दरअसल, बीमारी के इलाज के लिए महज दवाइयां ही जरूरी नहीं होती, बल्कि मन की शांति, खुशी और चेंज ऑफ माइंड भी जरूरी होता है। अगर इंसान बीमारी की स्थिति में भी रिलैक्स नहीं करेगा और खुद को स्ट्रेस देता रहेगा तो उसके लिए ठीक होना नामुमकिन हो जाएगा। इन हालातों से बचने के लिए कई लोग म्यूजिक थेरेपी का सहारा लेते हैं।

म्यूजिक थेरेपी साबित होती है बेस्ट मेडिसिन

हम सब जानते हैं कि म्यूजिक सुनने से हमारी मेंटल हेल्थ बेहतर हो जाती है। इससे हमारा मूड ठीक होता है और नेगेटिव ख्याल हमसे दूर होने लगते हैं। म्यूजिक की मदद से इंसान का स्ट्रेस दूर होता है, अच्छी नींद आती है, कॉन्फिडेंस बढ़ता है और एनर्जी भी बूस्ट होती है। इसी वजह से कुछ लोग डिप्रेशन से बचाव के लिए भी म्यूजिक थेरेपी का सहारा लेते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए, तो म्यूजिक भी हमारे लिए एक तरह की मेडिसिन ही है और अब इस बात का सुबूत भी है। हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि अगर मरीज अपना फेवरेट संगीत सुनते हुए इलाज करवाते हैं, तो दवा ज्यादा अच्छा असर डालती है।

जानें स्टडी में हुआ ये खुलासा

अमेरिका में मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक टीम ने कीमोथेरेपी ले रहे मरीजों पर संगीत के असर को लेकर स्टडी की है। इस स्टडी में कीमोथेरेपी से गुजर रहे 12 मरीजों को शामिल किया गया। ये मरीज मतली को रोकने के लिए दवाइयों के साथ अपने फेवरेट म्यूजिक को 30 मिनट सुनते थे। यह प्रक्रिया पांच दिनों तक दोहराई गई। इसके बाद संगीत सुनने वाले मरीजों ने मतली में कमी होने की सूचना दी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, संगीत सुनने का असर over the counter मेडिसिन की तरह है। उन्होंने कहा कि दर्द और चिंता दोनों न्यूरोलॉजिकल घटनाएं हैं। वहीं, कीमोथेरेपी के कारण होने वाली मतली की समस्या पेट की स्थिति नहीं है, यह भी एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है।

संगीत सुनने के कई फायदे

न्यूरोसाइंटिस्ट का सुझाव है कि किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना या सीखना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। एक अन्य स्टडी में ये भी सामने आया है कि संगीत प्रशिक्षण से बच्चों की याददाशत में सुधार होता है। संगीत आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये स्ट्रेस और रक्तचाप को भी कम कर सकता है। संगीत सुनने से आपका दिमाग शांत होता है और शारीरिक प्रदर्शन बेहतर होता है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/dy3b5w0
https://ift.tt/LIYlyQe
Health Tips: ये थेरेपी बनेगी हर बीमारी का बेहतरीन इलाज, दवाइयों और एक्सरसाइज के साथ करें इस्तेमाल Health Tips: ये थेरेपी बनेगी हर बीमारी का बेहतरीन इलाज, दवाइयों और एक्सरसाइज के साथ करें इस्तेमाल Reviewed by HealthTak on April 12, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.