Arthritis Problem: अर्थराइटिस के मरीजों को नहीं भूलने चाहिए ये 5 काम, वरना सहनी पड़गी भारी तकलीफ

अर्थराइटिस की समस्या होने पर इन चीजों को न करें इग्नोर।

अर्थराइटिस की समस्या होने पर इन चीजों को न करें इग्नोर।

Arthritis Problem: अर्थराइटिस यानि गठिया रोग जोड़ों से संबंधित एक बेहद खतरनाक स्थिति है। इसमें आपके जोड़ों में असहनीय दर्द रहता है और सूजन के साथ अकड़न की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। दुनियाभर में बहुत से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। अर्थराइटिस का समय रहते इलाज न कराया जाए तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर्स के अनुसार, अर्थराइटिस की बीमारी होने पर खान-पान और लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। लेकिन, बहुत से लोग इसे मामूली समझकर अनदेखा कर देते है। वे लोग नहीं जानते हैं कि आगे चलकर यह बीमारी उनके लिए कितनी घातक साबित हो सकती है। जानिये अर्थराइटिस पीड़ित मरीजों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

एक्सरसाइज न करना

अर्थराइटिस में चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि आप बिल्कुल ही फिजिकल एक्टिविटी करना बंद कर दें। अगर आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करेंगे, तो आपको दर्द से राहत मिलेगी। वैसे तो योगा बेस्ट विकल्प है अर्थराइटिस के लिए। इसलिए आप लाइट योगा करें, जिससे आपको ज्वॉइंट और मसल्स पेन में आराम मिलेगा। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है।

सही डाइट न लेना

अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट से एल्कोहल, मीट, फैट, तला-भुना खाना जैसी चीजें पूरी तरह से त्याग देनी चाहिए। ऐसा न करने पर अर्थराइटिस आगे चलकर और ज्यादा भयानक रुप ले सकता है। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए ब्रोकली, पालक, लहसुन, अदरक, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

चेकअप न करवाना

अर्थराइटिस के मरीजों को समय-समय पर अपना चेकअप करवाना चाहिए। इससे डॉक्टर आपके स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी दवाएं देंगे और अगर किसी दवा को बंद करना होगा तो उसकी भी सलाह देंगे। बहुत से लोग डॉक्टर के पास तब जाते है, जब उनका दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में राहत मिलने में काफी लंबा समय लग सकता है। प्रत्येक दो से तीन महीने में डॉक्टर के पास जाकर जरूर चेकअप करवाएं।

ज्यादा देर तक बैठे रहना

किसी भी एक जगह पर बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहने से भी अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है। कोशिश करें कि हर थोड़े समय अंतराल पर उठकर चले फिरे।

दवा न लेने की गलती

यह गलती अर्थराइटिस के मरीज अक्सर करते हैं। थोड़ी सी राहत मिलते ही वो दवाओं का सेवन करना बंद कर देते हैं, तो कभी दवाई लेने में लापरवाही कर जाते है। साथ ही, घरेलू उपायों के चक्कर में पड़कर दवाओं का सेवन अवॉयड करते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द व सूजन कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा करना आपके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए दवा किसी भी हालात में स्किप न करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/vxlHYKn
https://ift.tt/LIYlyQe
Arthritis Problem: अर्थराइटिस के मरीजों को नहीं भूलने चाहिए ये 5 काम, वरना सहनी पड़गी भारी तकलीफ Arthritis Problem: अर्थराइटिस के मरीजों को नहीं भूलने चाहिए ये 5 काम, वरना सहनी पड़गी भारी तकलीफ Reviewed by HealthTak on April 12, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.