Hanuman Jayanti: पढ़िए हनुमान जी के प्राचीन मंदिरों से जुड़ी अहम मान्यताएं, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

हनुमान जयंती पर इन खास मंदिरों में अवश्य जाएं। 

हनुमान जयंती पर इन खास मंदिरों में अवश्य जाएं। 

Famous Hanuman Mandir in India: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हम आपको देशभर में प्रसिद्ध और प्राचीन हनुमान मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंदिरों की कुछ पौराणिक कथाएं हैं। भारत में पर्यटन स्थलों का एक बड़ा हिस्सा धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ा है। लोग अपने परिवार के साथ इन मंदिरों में भगवान के दर्शन कर, उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं। भारत में उत्तर से दक्षिण तक कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं। इन्हीं धार्मिक स्थलों में महाबली हनुमान जी के पवित्र और चमत्कारी मंदिर भी शामिल हैं। आइये देखें ये दिव्य मंदिर कौन से हैं।

मेहंदीपुर बालाजी


अगर कोई इंसान राजस्थान यात्रा या किसी काम से जाए और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन न करे, यह मुमकिन ही नहीं है। ये मंदिर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित है। बालाजी के प्रसिद्ध मंदिर की महिमा देशभर में बहुत मशहूर है। ऐसी मान्यता है कि यहां भूत-प्रेत की बाधाओं को दूर किया जाता है। मेहंदीपुर बालाजी के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग या हवाई सेवा सुविधा अनुसार किसी भी चीज का चयन कर सकते हैं।

नेब सराय हनुमान मंदिर


राजधानी दिल्ली के नेब सराय में भगवान हनुमान का एक बहुत ही चमत्कारी मंदिर मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में लोग वीजा लगाने की गुहार लगाने के लिए आते हैं। मंदिर में लाल स्याही या पेन से नोट लिखकर मन्नत मांगी जाती है और मनोकामना पूरी होने पर लोग यहां भगवान का धन्यवाद करते हैं। इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।

गिरजाबंध हनुमान मंदिर


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के करीब बजरंगबली का बहुत ही प्राचीन मंदिर है। शहर से करीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर का नाम गिरजाबंध है। यह बहुत ही खास मंदिर है, क्योंकि यहां बजरंगबली की प्रतिमा नारी के स्वरूप में विराजमान है। यह इकलौता मंदिर है, जहां हनुमान जी के स्त्री रूप की पूजा-अर्चना की जाती है।

लेटे हुए हनुमान जी


प्रयागराज में संगम के किनारे हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा है। ऐसा माना जाता है कि मां गंगा हनुमान की प्रतिमा को स्नान कराने के लिए उफान पर आती हैं, तब बजरंगबली की 20 फीट लंबी प्रतिमा संगम के पानी में डूब जाती है। बता दें कि प्रयागराज में नदी का स्तर बढ़ना बहुत ही शुभ होता है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/l3RE9QH
https://ift.tt/kVErTAH
Hanuman Jayanti: पढ़िए हनुमान जी के प्राचीन मंदिरों से जुड़ी अहम मान्यताएं, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी Hanuman Jayanti: पढ़िए हनुमान जी के प्राचीन मंदिरों से जुड़ी अहम मान्यताएं, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी Reviewed by HealthTak on April 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.