White Gravy Paneer Recipe : रेस्टोरेंट जैसा सफेद ग्रेवी वाला पनीर घर पर बनाएं, मुंह में आ जाएगा पानी
व्हाइट ग्रेवी पनीर की आसान रेसिपी
व्हाइट ग्रेवी पनीर की आसान रेसिपी
White gravy paneer: किसी भी खास अवसर पर पनीर की सब्जी को बेहद पसंद किया जाता है। पनीर की सब्जी को दो तरह की ग्रेवी से तैयार किया जाता है। रेड ग्रेवी में जहां तीखापन थोड़ा ज्यादा होता है, वहीं व्हाइट ग्रेवी पनीर की सब्जी में तीखापन कम होता है। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को व्हाइट ग्रेवी का पनीर काफी पसंद आता है। किसी भी खास मौके जैसे अगर घर में कोई मेहमान आए हैं या कोई खास मौका है, तो डिनर में व्हाइट ग्रेवी के पनीर की सब्जी को बनाया जा सकता है। होटल या रेस्तरां में आपने कई बार व्हाइट ग्रेवी पनीर का स्वाद लिया होगा। घर पर आप भी इस सब्जी को बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं।
अगर आपने कभी घर पर इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है, तो हमारी बताई विधि की हेल्प से बेहद आसानी से व्हाइट ग्रेवी वाली पनीर की सब्जी को घर पर ही बनाकर खा सकते हैं।
व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाने के लिए सामग्री
पनीर के टुकड़े – 1 कप
प्याज कटा – 1 कप
काजू टुकड़े – 1 टेबलस्पून
दही – 3/4 कप
धनिया बीज – 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 1
देसी घी – 1 टेबलस्पून
इलायची – 2-3
लौंग – 2
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च कटी – 2 टी स्पून
हरा धनिया – 1/4 कप
लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
चीनी – 1/2 टी स्पून
नमक
व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाने की विधि
स्वादिष्ट व्हाइट ग्रेवी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद कश्मीरी सूखी लाल मिर्च और धनिया बीज को पीसकर दरदरा पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद प्याज और काजू को मोटे-मोटे टुकड़े काट लें। अब एक गहरे तलवे वाले नॉनस्टिक पैन में प्याज, काजू और एक चौथाई कप पानी डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें। इसे 6-7 मिनट तक भूनें और बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें।
अब कुछ देर के लिए मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमे मिक्सर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें देसी घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद उसमें लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और इलायची डालकर भूनें। इसके बाद प्याज-काजू का मिक्सचर और लहसुन पेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स करें और लगभग एक मिनट तक इसे बड़े चमचे से चलाते हुए भून लें।
इसके बाद बने हुए मिक्सचर में दही और कटी हरी मिर्च डाल दें। फिर लाल मिर्च धनिया का दरदरा पाउडर डालें और चमचे की मदद से अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद तैयार की गई ग्रेवी में पनीर, हरा धनिया, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद सब्जी को 3-4 मिनट तक चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। तो लिजिए स्वाद से भरपूर वाइट ग्रेवी पनीर बनकर तैयार है। इसे पराठे, नान या राइस के साथ परोसे।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/xOj58VE
https://ift.tt/fxjMS0X

No comments: